'तारक मेहता' फेम जेनिफर मिस्त्री की बहन का निधन, इमोशनल पोस्ट में लिखा- तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं

तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लाइमलाइट में आईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल की छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है. वो हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थी. जेनिफर ने बताया कि उनकी बहन ने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी. एक्ट्रेस ने इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी बहन को याद किया है.

Advertisement
जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो से लाइमलाइट में आईं जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बुरी खबर दी है. उनकी छोटी बहन डिंपल का निधन हो गया है. वो काफी समय से हेल्थ इश्यूज से जूझ रही थीं. जेनिफर ने बताया कि उनकी बहन ने 13 अप्रैल को आखिरी सांस ली थी.

जेनिफर की बहन का निधन

जेनिफर ने इमोशनल पोस्ट लिखकर अपनी बहन को याद किया है. वो लिखती हैं- मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना नहीं की जा सकती. लव यू. मिस यू. तुमने हमें सिखाया कैसे लाइफ के हर मोमेंट को जिंदादिली के साथ जीना है और हंसना है, भले ही परिस्थिति कैसी भी हो. तुम्हारी आत्मा को शांति मिले. एक्ट्रेस को फैंस इन मुश्किल पलों में सपोर्ट कर रहे हैं. जेनिफर को स्ट्रॉन्ग रहने को कहा है.

Advertisement

मुश्किलों से घिरीं जेनिफर 

बीते दिनों जेनिफर ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया था वो पर्सनल लाइफ में मुश्किलों से जूझ रही हैं. उन्होंने अपनी छोटी बहन का हेल्थ अपडेट दिया था. बताया था वो काफी सीरियस है. उसकी हालत गंभीर है. मुश्किल पलों में बहन का साथ देने के लिए वो अपने होमटाउन गई थीं. इसी इंटरव्यू में जेनिफर ने अपने छोटे भाई की मौत का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था बीते डेढ़ साल से उनकी लाइफ परेशानियों में बीत रही है. छोटे भाई की मौत के बाद से वो मायके की 7 लड़कियों की जिम्मेदारी निभा रही हैं. इस बीच तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग उनका लीगल केस भी चल रहा है. 

जेनिफर को नहीं मिल रहा काम

वर्कफ्रंट पर भी जेनिफर खास नहीं कर पा रही हैं. तारक मेहता शो छोड़ने के बाद से उन्हें कोई रोल ऑफर नहीं हुआ है. एक्ट्रेस ने तारक मेहता शो के प्रोड्यूसर असित मोदी संग विवाद के बाद शो छोड़ दिया था. सिटकॉम शो में जेनिफर ने मिसेज सोढ़ी का रोल प्ले किया था. इस शो ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई. लेकिन अब वो काम के लिए स्ट्रगल कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने असित मोदी के खिलाफ सेक्सुअल हैरेसमेंट केस जीता है. लेकिन उन्हें अब तक असित मोदी ने 5 लाख हर्जाना नहीं चुकाया है. 

Advertisement

(Input- Sana Farzeen)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »