दूसरे धर्म में की सारा ने शादी, लाल जोड़े में सजी, 6 महीने होने पर हुईं इमोशनल

सारा खान की शादी को आज 6 महीने पूरे हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने अपनी शादी की कुछ नई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वो लाल जोड़े में दुल्हन की तरह सजी हैं. उनके ब्राइडल लुक पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं.

Advertisement
सारा ने पति पर लुटाया प्यार (Photo: Instagram @ssarakhan) सारा ने पति पर लुटाया प्यार (Photo: Instagram @ssarakhan)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:50 PM IST

स्टार प्लस के सीरियल बिदाई से फेमस हुईं सारा खान आज अपनी शादी की सालगिरह मना रही हैं. 5 दिसंबर 2025 को उन्होंने कृष पाठक के साथ सात-फेरे लिए थे. दूसरे धर्म में एक्ट्रेस की शादी को लेकर काफी चर्चा हुई थी. सारा-कृष ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी के बाद, निकाह भी किया और कुरान पढ़कर अपनी इंटरफेथ मैरिज को कम्पलीट किया था. 

Advertisement

सारा ने लुटाया पति पर प्यार

सारा खान और कृष पाठक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें दोनों हिंदू रीति-रिवाज से की शादी वाले लुक में नजर आते हैं. कृष जहां दूल्हा बनकर अपनी पत्नी के साथ बैठे हैं. वहीं सारा खान भी लाल जोड़े में दुल्हन सी सजकर शादी की रस्मों को निभा रही हैं. दोनों ने फेरों के समय की सेल्फी शेयर की हैं, जिसमें सारा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

अपनी शादी को 6 महीने पूरे हो जाने पर सारा खान भी इमोशनल हो गई हैं. कैप्शन में उन्होंने लिखा भी है कि उनकी शादी को 6 महीने हुए हैं, पिक्चर अभी बाकी है. एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर अल्लाह का शुक्र अदा किया है. फैंस उनके इस लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं. सारा और कृष की मस्ती भरी तस्वीरें देखकर वो माशाल्लाह, परफेक्ट जोड़ी जैसे कमेंट्स कर रहे हैं. 

Advertisement

कृष पाठक संग सारा खान की ये दूसरी शादी है. उनकी पहली शादी अली मर्चेंट से साल 2010 में हुई थी. दोनों सलमान के शो बिग बॉस 4 में आए थे, जहां शो पर ही उनका निकाह हुआ था. मगर शादी के दो महीनों बाद ही दोनों अलग हो गए थे. फिर सारा ने अक्टूबर 2025 में कृष पाठक संग कोर्ट मैरिज करके फैंस को शॉक दिया. अब सारा अपनी दूसरी शादी में खुश दिख रही हैं. 

बात करें कृष पाठक की, तो वो रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण बने सुनील लहरी के बेटे हैं. सुनील लहरी और उनकी पहली पत्नी ने कृष को जन्म दिया था. लेकिन जब कृष 9 महीने के थे, तभी उनके माता-पिता का तलाक हो गया. कृष अपनी मां के बेहद करीब हैं, इसलिए वो अपने नाम के आगे मां का सरनेम पाठक लगाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »