सोनू निगम बोले- खत्म करो अमित कुमार कॉन्ट्रोवर्सी, सपोर्ट में उतरे कुमार सानू-अभिजीत

'इंडियन आइडल 12' और अमित कुमार की कॉन्ट्रोवर्सी पर अभी तक कई सिंगर्स ने खुलकर अपनी राय रखी है. अब इस शो के पुराने जज सोनू निगम ने एक वीडियो जारी कर इस कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम पर सिंगर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहीं न कहीं अमित कुमार को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. साथ ही सोनू के सपोर्ट में सिंगर दोस्त कुमार सानू और अभिजीत भट्टाचार्या भी खड़े हुए हैं.

Advertisement
सोनू निगम सोनू निगम

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2021,
  • अपडेटेड 9:01 PM IST

टीवी सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल 12' और अमित कुमार की कॉन्ट्रोवर्सी पर अभी तक कई सिंगर्स ने खुलकर अपनी राय रखी है. अब इस शो के पुराने जज सोनू निगम ने एक वीडियो जारी कर इस कॉन्ट्रोवर्सी पर चुप्पी तोड़ी है. इंस्टाग्राम पर सिंगर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह कहीं न कहीं अमित कुमार को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं. साथ ही सोनू के सपोर्ट में सिंगर दोस्त कुमार सानू और अभिजीत भट्टाचार्या भी खड़े हुए हैं. 

Advertisement

कुमार सानू ने किया वीडियो पर यह कॉमेंट
कुमार सानू ने सपोर्ट करते हुए लिखा कि सोनू, तुमने बिल्कुल ठीक कहा. मैंने भी कल एक इंटरव्यू में सेम यही बात कही थी. मैं अमित दा की बहुत इज्जत करता हूं और कोई किशोर दा की तरह नहीं गा सकता है. बच्चे क्या बड़े नहीं गा पाते उनकी तरह. वह हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी इंस्पीरेशन हैं. अमित दा एक शानदार सिंगर हैं और वह केवल इज्जत डिजर्व करते हैं.

अभिजीत भट्टाचार्या ने कही यह बात
अभिजीत ने कहा कि सोनू, तुमने बहुत अच्छा कहा. मैं इस हफ्ते पहली बार इंडियन आइडल पर आ रहा हूं. मैंने वहां कई सुपर टैलेंटेड सिंगर्स देखे. मुझे नहीं पता कि अमित जी ने क्या कॉमेंट किया, लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि मैंने उनकी परफॉर्मेंसेस देखकर काफी कुछ सीखा है. वह एक शानदार शोमैन हैं. अमित दादा के लिए इज्जत और ढेर सारा प्यार.

Advertisement

इंडियन आइडल: 'अमित कुमार की चुप्पी का गलत फायदा ना उठाएं' बोले सोनू निगम

बता दें कि सोनू निगम ने फैन्स से गुजारिश करते हुए कहा है कि वह अब और अमित कुमार पर कॉन्ट्रोवर्सी न बनाएं. वह एक सीनियर पर्सनैलिटी हैं और उनकी हम सभी को इज्जत करनी चाहिए. आखिर वह लेजेंड्री सिंगर किशोर कुमार के बेटे हैं. सोनू ने वीडियो में कहा है कि बहुत दिनों से मैं यह कॉन्ट्रोवर्सी पढ़ रहा हूं पर चुप हूं अब यह मेरे बर्दाश्त के बाहर जा रही है. इंड‍ियन आइडल में अमित कुमार जी जब आए उसे लोगों ने देखा और कई लोगों ने शोर मचाया कि कंटेस्टेंट्स ने वैसा नहीं गाया या जजेज ने भी उपयुक्त नहीं गाया. पहली बात तो यह आपकी अपनी राय है और यह ठीक है कि हर कोई किशोर कुमार नहीं बन सकता और हर कोई उनके गानों के साथ में इंसाफ नहीं कर सकता.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement