मौत के बाद भी पति पराग संग रहती हैं शेफाली जरीवाला, टैटू पर लगवाया सिंदूर, हुए इमोशनल

शेफाली जरीवाला की मौत के बाद उनके पति पराग त्यागी ने उनकी यादों को संजोने के लिए उनके चेहरे का टैटू बनवाया. इस टैटू में शेफाली की मांग में सिंदूर को लेकर छिपी कहानी एक्टर ने रिवील की है.

Advertisement
पराग ने बताई टैटू के पीछे की कहानी (Photo: Instagram @paragtyagi) पराग ने बताई टैटू के पीछे की कहानी (Photo: Instagram @paragtyagi)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

शेफाली जरीवाला आज दुनिया में नहीं हैं. लेकिन उनके पति पराग त्यागी एक्ट्रेस की यादों के सहारे जी रहे हैं. उनका कहना है कि परी (शेफाली का निकनेम) आज भी उनके साथ हैं. उनकी मौजूदगी को वो अक्सर फील करते हैं. पराग खुद को बिल्कुल भी अकेला महसूस नहीं करते. उन्होंने अपने सीने पर शेफाली के चेहरे का बड़ा सा टैटू भी बना रखा है. जो बेहद रियल दिखता है. इस टैटू के पीछे की कहानी पराग ने बताई है.

Advertisement

पराग का खुलासा
एक्टर ने बताया कि शेफाली का ये फेस टैटू बनने में 11 घंटे लगे थे. उनकी मांग में सिंदूर लगाने के पीछे की अलग कहानी है. फिल्मीज्ञान संग बातचीत में वो कहते हैं- ये टैटू मैंने अपने लिए बनवाया था. शेफाली की जिस तस्वीर को देखकर ये टैटू बना है उसमें सिंदूर नहीं लगा है. मैं जालंधर ये टैटू बनवाने गया था. तब तक मेरे दिमाग में सिंदूर को लेकर कोई ख्याल नहीं था. टैटू तकरीबन पूरा हो चुका था. मुझे कुछ अधूरा सा लग रहा था. लेकिन तभी मुझे परी ने कहा- पापा सिंदूर कहां गया? ये टैटू एक ही सिटिंग में बना है. मैंने साढ़े 11 घंटे बैठकर इस टैटू को बनवाया है.  शेफाली सुहागन गई है, तो सुहागन ही रहना था उसने.

टैटू वाले ने मुझे कहा था- पराग भाई मुझे नहीं लगा था मैं ये टैटू बना पाऊंगा. क्योंकि इतना धैर्य मेरे अंदर नहीं है. मुझे लगा कोई मेरा हाथ पकड़कर आपका ये टैटू बनवा रहा है.

Advertisement

पराग पत्नी की याद में इंस्टा पर इमोशनल पोस्ट डालते रहते हैं. वो शेफाली के अधूरे सपनों को पूरा करना चाहते हैं. दोनों का एक पेट डॉग है, जिसे शेफाली और पराग अपना बेटा मानते हैं. पेट डॉग संग अक्सर उनका बॉन्ड देखने को मिलता था. 

शेफाली की मौत 42 साल की उम्र में हुई थी. 27 जून 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली थी. उनकी मौत के बाद चर्चा उठी कि ब्यूटी ट्रीटमेंट के इंजेक्शंस लेने की वजह से उनकी जान गई. हालांकि पति पराग ने इन सभी बातों का खंडन किया है. पराग का मानना है परी भले ही फिजीकल फॉर्म में उनके साथ नहीं हैं. लेकिन वे दोनों आज भी एक दूसरे का सहारा बने हुए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement