सितंबर में टीवी पर भिड़ेंगे शाहरुख-सलमान, TRP में कौन रहेगा आगे

शाहरुख खान और सलमान खान इस सितंबर अपने-अपने शो लेकर टीवी पर आ रहे हैं.

Advertisement
शाहरुख खान, सलमान खान शाहरुख खान, सलमान खान

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 6:53 PM IST

इस सितंबर बॉलीवुड के दो सुपरस्टार्स टीवी पर दिखेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख खान की टीवी पर वापसी हो रही है. वो स्टार प्लस के TED Talks: Nayi Soch में दिखाई देंगे.

वहीं दूसरी ओर, सलमान खान का शो 'बिग बॉस' भी सितंबर में ही शुरू होगा. 'बिग बॉस' 17 या 24 सितंबर से शुरू होगा.

सलमान 'बिग बॉस' का प्रोमो शूट 30 जुलाई को करेंगे, वहीं शाहरुख खान 19 अगस्त को अपने शो का प्रोमो शूट करेंगे.

Advertisement

ये तो पता है कि सलमान 'बिग बॉस' के लिए अच्छी खासी फीस लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं शाहरुख को उनके शो के कितने पैसे मिलेंगे? एक वेबसाइट की मानें तो शाहरुख को एक हफ्ते के लिए 30 करोड़ रुपये मिलेंगे.

सूत्रों के मुताबिक, शाहरुख सिर्फ सात दिन ही शूट करेंगे. वो एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग करेंगे.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement