'बहन' को यूट्यूबर ने गलत तरीके से छुआ! 150 कैमरों पर हुआ कोजी, नजदीकियों पर सलमान खान ने उठाए सवाल

बिग बॉस 20 में भाई-बहन बोलकर एक-दूसरे के करीब आने वाले स्काउट ओपी और लव गिल का रिश्ता सुर्खियों में है. दोनों की हरकतों पर अब होस्ट सलमान खान का गुस्सा फूटा है. सलमान ने उनके टची बिहेवियर पर सवाल उठाए.

Advertisement
स्काउट ओपी और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop) स्काउट ओपी और लव गिल ने पार की हदें (Photos: Instagram @lovegillkalakaar, @scoutop)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:44 AM IST

बिग बॉस में लव एंगल तो आपने कई देखे होंगे, लेकिन भाई-बहन के रिश्ते में हदें पार होते हुए शायद पहले कभी नहीं देखा होगा. बिग बॉस 20 में गेमर स्काउट ओपी पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को बहन बोलकर उन्हीं के साथ कोजी हो रहे हैं. बहन-भाई के रिश्ते में लव और स्काउट के टची बिहेवियर पर अब सलमान खान ने भी सवाल उठाए. 

Advertisement

क्या बोले सलमान?

वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने इनडायरेक्टकली लव गिल से स्काउट ओपी संग उनकी बढ़ती नजदीकियों पर सवाल किया. सलमान ने लव से पूछा- क्या आपका कोई भाई है? लव ने इसपर बताया कि उनका 17 साल का एक छोटा भाई है. 

सलमान ने फिर लव से पूछा कि क्या भाई संग वो फिजिकल टच में अनकंफर्टेबल फील करती हैं? इसपर लव ने इनकार किया. सलमान ने फिर लव गिल से आगे पूछा कि क्या उनके भाई उन्हें पैर से टच करते हैं, तो उन्हें ठीक लगता है? इसपर लव ने हामी भरी.

जब लव ने कहा कि उन्हें टची बिहेवियर से कोई परेशानी नहीं है, तो फिर सलमान खान ने उस बात को वहीं खत्म कर दिया. लेकिन सलमान के चेहरे पर साफ दिखाई दिया कि वो लव और स्काउट ओपी के टची बिहेवियर से खुश नहीं हैं, क्योंकि भाई-बहन बोलकर एक दूसरे संग कोजी होना गलत है. 

Advertisement

 

कैमरे पर दिखीं लव-स्काउट की नजदीकियां

दरअसल, शो की शुरुआत से ही स्काउट ओपी ने पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को बहन बना लिया था. लेकिन बहन बोलने के बाद स्काउट को लव से प्यार होने लगा. उन्होंने शो में लव के लिए अपनी फीलिंग्स का भी इजहार किया. 

 

 

शो में स्काउट और लव गिल अक्सर फिजिकली कोजी होते नजर आते हैं. लव कभी स्काउट के कंधों पर बैठ जाती हैं, तो कभी उनकी पीठ पर चढ़ जाती हैं. एक क्लिप में स्काउट, लव को बैक मसाज देते दिखे थे. वो पैर से लव को गलत तरीके से छूते हुए भी नजर आ चुके हैं. 

 

भाई-बहन बोलने के बाद कैमरों पर एक दूसरे संग फिजिकली कोजी होने पर लव गिल और स्काउट ओपी को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है. फैंस उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »