टीवी पर होस्ट बनकर फिर लौटेंगे सलमान खान, शुरू होने वाला है बिग बॉस 20, हुआ ऐलान

सुपरस्टार सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ टीवी और ओटीटी पर वापसी करने वाला है. इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी हो चुकी है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

Advertisement
जल्द टीवी पर लौटेंगे सलमान (Photo: Instagram @jiohotstarreality) जल्द टीवी पर लौटेंगे सलमान (Photo: Instagram @jiohotstarreality)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:20 PM IST

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस लाखों लोगों को पसंद आता है. हर रोज घरवालों के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज ड्रामा खूब सुर्खियां बटोरता है. इसके अलावा सुपरस्टार सलमान खान का होस्टिंग अंदाज भी सबका फेवरेट है. वो जिस तरह वीकेंड पर घरवालों की क्लास लगाते हैं, वो देखने में बड़ा मजा भी आता है. 

आ रहा नया सीजन

सलमान खान पिछले 16 साल से लगातार बिग बॉस शो होस्ट कर रहे हैं. अब वो इस सीजन को होस्ट करने की भी तैयारी शुरू कर चुके हैं. आज शो के मेकर्स ने अपने 20 साल पूरे हो जाने पर 'बिग बॉस 20' का भी ऐलान कर दिया है. शो ने अपना बिल्कुल नया आइकॉनिक 'आई' (Eye) लोगो पेश किया है. ये नया डिजाइन बिग बॉस की शानदार विरासत को सम्मान देता है और शो के एक नए दौर की शुरुआत का संकेत भी देता है. 

Advertisement

बदल गई बिग बॉस की आंख

पिछले 20 सालों के यादगार पलों से प्रेरित इस नए बिग बॉस आई को घर के अंदर की दुनिया की एक झलक के रूप में तैयार किया गया है. ये डिजाइन कई नए दरवाजों का एहसास कराती है, जो बिग बॉस के घर की कहानी को दिखाती है. इस नई पहचान के जरिए ये भी इशारा किया गया है कि इस सीजन में हर ट्विस्ट किसी भी कंटेस्टेंट की पूरी जर्नी बदल सकता है और हर फैसला नए और चौंकाने वाले मौके लेकर आ सकता है. 

फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

इस अनाउंसमेंट के साथ फैंस भी बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को लेकर एक्साइटेड हो चले हैं. कई लोग कमेंट्स में अलग-अलग सेलेब्स के नाम लिख रहे हैं. सबसे ऊपर नाम योगेश रावत का दिख रहा है, जो हाल ही में लॉक अप 2 में भी नजर आए थे. उन्होंने शो के अंदर अच्छा गेम खेला था, मगर फिर वो एलिमिनेट भी हो गए थे. इसके अलावा सिवेट तोमर का नाम भी काफी लिया जा रहा है. हालांकि अभी शो को शुरू होने में काफी समय बाकी है. ऐसे में कंटेस्टेंट्स से पर्दा जल्द उठने वाला है. 

Advertisement

हिंदी के अलावा, इन भाषाओं में भी दिखेगा बिग बॉस

इस साल बिग बॉस के मेकर्स ने टीवी पर एक अलग दांव खेला है. ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि हिंदी वाले बिग बॉस के साथ-साथ बाकी सभी भाषाओं में आने वाला बिग बॉस- जैसे मराठी, बंगाली, कन्नड़, तमिल के नए सीजन भी एक ही समय में शुरू होंगे. यानी हर रीजन का ऑडियंस अपनी भाषा में बिग बॉस शो देखने का मजा उठा सकता है. हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कुछ कंफर्म नहीं किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »