सहर होने को है: एक्टर्स पार्थ समथान-ऋषिता कोठारी के बीच मचा रियल कलेश, कहीं शो पर न छा जाए अंधेरा!

कलर्स पर 2 दिसंबर 2025 को शुरू हुआ शो 'सहर होने को है' दर्शकों के बीच लोकप्रिय हुआ, खासकर पाकिस्तानी दर्शकों ने भी इसकी तारीफ की. लेकिन अब शो विवादों में फंस गया है, क्योंकि लीड कलाकार पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के बीच मनमुटाव के कारण शूटिंग रोक दी गई है.

Advertisement
क्या है शो की कंट्रोवर्सी? (Photo: Screengrab) क्या है शो की कंट्रोवर्सी? (Photo: Screengrab)

आकांक्षा तिवारी

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:20 AM IST

आज के वक्त में बहुत कम शो हैं, जो दर्शकों का दिल जीत पा रहे हैं. 2 दिसंबर 2025 को कलर्स पर एक ही ऐसा शो शुरू हुआ, जिसने सिर्फ हिंदुस्तानी ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानियों का दिल भी जीत लिया. सीरियल का नाम है 'सहर होने को है'. पार्थ समथान, ऋषिता कोठारी और माही विज शो के लीड कलाकार हैं. इन तीन कलाकारों की एक्टिंग और कहानी दर्शकों को खूब लुभा रही थी, लेकिन अब ये शो विवादों में है. ये भी कहा जा रहा है कि शो की शूटिंग रोक दी गई है. 

Advertisement

रुकी शो की शूटिंग 
पिछले कुछ दिनों से 'सहर होने को है' शो और इसके कलाकारों को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही है. पहले खबर आई कि माही विज ने शो छोड़ दिया है, जबकि इसी सीरियल से उन्होंने सालों बाद टीवी पर कमबैक किया था. इसके बाद पार्थ समथान ने सोशल मीडिया पर ब्रेक ऐलान किया. एक्टर ने कहा कि उनकी फैमिली को टारगेट किया जा रहा है. 

पार्थ समथान ने जैसे ही सोशल मीडिया पर ब्रेक का ऐलान किया, ऋषिता कोठारी को ट्रोल किया जाने लगा. कहा गया कि ऋषिता को-एक्टर के खिलाफ निगेटिव पीआर कर रही हैं. अपने ऊपर लगे इल्जामों से परेशान होकर एक्ट्रेस ने सफाई दी. उन्होंने कहा कि वो निजी जिंदगी में शांत रहना पसंद करती हैं. पर कई बार उनकी चुप्पी को कमजोरी समझ लिया जाता है. उन्हें किसी के खिलाफ निगेटिव पीआर करने की जरूरत नहीं. एक्ट्रेस ने फैन्स को उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया भी अदा किया. 

Advertisement

कैसा है पार्थ-ऋषिता का रिलेशन?
'सहर होने को है'.में पार्थ (माहिद) के रोल में नजर आ रहे हैं और ऋषिता (सहर). एक्ट्रेस से पूछा गया कि शो में माहिद और सहर की केमिस्ट्री फैन्स को खूब पसंद आती है. पर रियल लाइफ में दोनों कैसे हैं. टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में ऋषिता ने कहा कि सेट पर बहुत सारी लाइन्स होती हैं. पर्सनल रिलेशन बनाने का टाइम नहीं मिलता है. हम अपने-अपने काम में बहुत बिजी रहते हैं. हमारी बस प्रोफेशनली बात होती है. हमारा मकसद होता है कि स्क्रीन पर दर्शकों को माहिद और सहर की केमिस्ट्री रियल लगे. 

लेकिन सूत्रों को कहना है कि सेट पर पार्थ और ऋषिता के रिश्ते अच्छे नहीं हैं. दोनों के बीच मनमुटाव होने की वजह शो की शूटिंग रूकी, क्योंकि इनके झगड़े सेट का माहौल खराब कर रहे थे. 

कितनी अजीब बात है कि रमजान के महीने में इस शो की कहानी ने हर किसी का ध्यान खींचा था. पाकिस्तानी फैन्स ने भी शो की तारीफ की. कहा गया  कि पाकिस्तानी शोज में भी रमजान को इतने सलीके से नहीं दिखाया जाता है, जितना इंडियन शो में दिखाया गया. मतलब एक्टर की तू-तू-मै-मै एक अच्छा खासा शो बर्बाद कर रही है. कोई चाहे कितना ही बोल ले, लेकिन सच ही कि बिना आग के धुंआ नहीं उठता. समझने वालों को लिए इशारा काफी है.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »