पाकिस्तान और एक अमेरिकी कंपनी के बीच ड्रोन निर्माण को लेकर एक बड़ी डील हुई है. इस समझौते के तहत अमेरिकी कंपनी पावरस पाकिस्तान में ड्रोन का निर्माण करेगी. इसके लिए कंपनी ने पाकिस्तान आर्मी यानी पाकिस्तानी सेना के साथ एक समझौता किया है. कंपनी के सह-संस्थापक ब्रेट वेलकोविच ने इस बात की पुष्टि करते हुए बयान जारी किया है. उनके अनुसार, इस समझौते में ड्रोन से जुड़े शुरुआती ऑर्डर भी शामिल किए गए हैं.