ईरान जंग के बीच दुबई में पत्नी के साथ रह रहा टीवी का 'बेटा', बच्चों को सता रही चिंता

टीवी का मशहूर कपल राम कपूर और उनकी पत्नी गौतमी इस समय दुबई में हैं. उनका वहां अपना घर है, जिसमें फिलहाल वो सेफली रह रहे हैं. कपल ने इसी बीच वहां के हालात और जंग के कारण उनके बच्चों के डर का जिक्र किया है.

Advertisement
राम कपूर ने बताए दुबई के हालात (Photo: Instagram @iamramkapoor) राम कपूर ने बताए दुबई के हालात (Photo: Instagram @iamramkapoor)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:26 PM IST

मिडल ईस्ट में फिलहाल भयंकर जंग चल रही है. ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला कर दिया था, जिसके जवाब में ईरान ने भी अमेरिका के ठिकानों पर मिसाइलें और ड्रोन्स दाग दिए. इस हमले में यूएई, कतर समेत सभी मिडल ईस्ट देशों को नुकसान हुआ. दुबई में बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी इसी बीच फंसे हुए थे, जिनमें से कुछ अब वापस आ चुके हैं.

Advertisement

जंग के बीच क्यों दुबई में रह रहा टीवी कपल?

टीवी का सबसे चहेते कपल में से एक राम कपूर और गौतमी कपूर भी दुबई में फंसे हुए हैं. उनका दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग बुर्ज खलीफा में खुद का घर है, जिसमें वो दो दिन तक बंद रहे. वो दुबई में कहीं बाहर घूमने नहीं निकले. Etimes से बातचीत में कपल ने वहां का हाल भी बताया कि कैसे पूरा शहर शांत हो चुका था.

राम कपूर ने कहा कि वो अक्सर हर दो महीनों में दुबई ट्रैवल करते रहते हैं. उनकी पत्नी गौतमी वहां हालात बिगड़ने से ठीक एक दिन पहले पहुंची थीं. वहीं उनकी बेटी यूएस में पढ़ाई कर रही हैं और बेटा स्कूल ट्रिप पर है. राम ने बताया, 'जब हम दुबई मॉल में थे, तब हमें पता चला कि कुछ अजीब हो रहा है. मैंने देखा कि मॉल धीरे-धीरे बंद होने लगा था. इससे मुझे समझ आया कि कोई बड़ी बात हो गई है. हमारा घर बुर्ज खलीफा में है, जो मॉल से सीधा जुड़ा हुआ है, इसलिए हम बस लिफ्ट से ऊपर अपने घर चले गए. अगले दो दिन तक ज्यादातर जगहें बंद रहीं, इसलिए हम भी घर के अंदर ही रहे.'

Advertisement

राम-गौतमी ने बताए दुबई के हालात

गौतमी ने बताया कि जब उनके बच्चों ने बुर्ज खलीफा पर हुए हमले की अफवाह सुनी, तो वो डर गए. उन्होंने अपने पेरेंट्स को तुरंत कॉल किया और हालात के बारे में जानकारी ली. एक्ट्रेस ने कहा, 'हम जैसे ही घर पहुंचे, बच्चे लगातार फोन करते रहे क्योंकि अफवाहें फैलने लगी थीं कि बुर्ज खलीफा को खाली करा दिया गया है. वो बिल्डिंग शहर की सबसे सुरक्षित जगहों में से एक है और वो हमें वहां पूरी तरह से सुरक्षित महसूस हुआ.'

कपल ने ये भी बताया कि दुबई अभी बहुत अलग लग रहा है. गौतमी कहती हैं कि उन्होंने शहर को पहले कभी इतना शांत नहीं देखा क्योंकि आमतौर पर ये दुनिया भर के लोगों से गुलजार रहता है. भले ही उन्हें वो सन्नाटा अजीब लग रहा था, लेकिन उन्होंने अधिकारियों की तारीफ की कि जिन्होंने हालात को अच्छे से संभाला है और दुबई अब भी उनके लिए दूसरे घर जैसा ही लगता है. अंत में राम कहते हैं कि कई लोगों और उनके दोस्तों ने देश छोड़ने का फैसला लिया, मगर वो दुबई छोड़ने की जल्दी में नहीं हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement