Lock Upp 2: राम कपूर और श्रेया कालरा की तीखी बहस, भड़कीं राखी सावंत, दी बड़ी चेतावनी

राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच 'लॉक अप' के पहले ही दिन बहस छिड़ गई, जिसपर राखी सावंत का रिएक्शन आया है. फैंस इस बात पर बंटे हुए हैं कि वह असल में किसके बारे में बात कर रही थीं.

Advertisement
किसपर भड़कीं राखी सावंत? (Photo: X/@NetflixIndia/Yogen Shah) किसपर भड़कीं राखी सावंत? (Photo: X/@NetflixIndia/Yogen Shah)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:34 AM IST

नेटफ्लिक्स इंडिया का रियलिटी शो 'लॉक अप' शुरू हो गया है. पहले ही दिन श्रेया कालरा, राम कपूर से उनके पुराने विवादित बयानों के बारे में सवाल करती दिखीं. शो के वीडियो पर राखी सावंत ने भी एक कमेंट किया, जिससे फैंस के बीच यह बहस छिड़ गई कि वह किसके बारे में बात कर रही थीं.

अपना रिएक्शन देते हुए राखी ने लिखा, 'इस हरमन को मैं ठीक करूंगी.' हालांकि, यह साफ नहीं है कि उनका कमेंट राम कपूर के लिए था या श्रेया कालरा के लिए. इस अस्पष्टता ने कमेंट सेक्शन में बहस छेड़ दी और कई यूजर्स उनके बयान का मतलब समझने की कोशिश करने लगे. एक यूजर ने लिखा, 'हरमन शब्द महिलाओं के लिए इस्तेमाल होता है, पुरुषों के लिए नहीं'. जिससे कई लोगों को लगा कि राखी शायद श्रेया के बारे में बात कर रही थीं.

Advertisement

शो में श्रेया राम से कहती हैं, 'आपके पास इतना बड़ा प्लेटफ़ॉर्म है. राम कपूर, इतने सारे लोग आपको देख रहे हैं. आपको इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. आप 52 साल के हैं, फिर भी आप सीख रहे हैं. सच कहूं तो यह मेरे लिए बहुत हैरानी की बात है.'

उनकी बातों का जवाब देते हुए राम ने शांति से कहा कि वह अपने बयानों की जिम्मेदारी पहले ही ले चुके हैं और उनका जवाब सार्वजनिक रूप से प्रकाशित हो चुका है. उन्होंने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं जीवन भर सीखता रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि मरने तक सीखता रहूंगा. मुझे उम्मीद है कि मैं मरने तक एक बच्चे की तरह रहूंगा.'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने बहुत पहले ही जिम्मेदारी ले ली थी. मैंने कहा था, 'मुझ पर लगे आरोप सही हैं.' कृपया वह लेख पढ़ें.' राम ने श्रेया से माफी भी मांगी और कहा कि इस मुद्दे पर उनके नजरिए अलग-अलग हैं.

Advertisement

बता दें कि शो के पहले ही दिन श्रेया कालरा की योगेश और आकांक्षा चौधरी संग भी काफी बहस-बाजी देखने को मिली. तीनों के लड़ाई के वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. अब तीनों के बीच की ये जंग किस हद तक देखने को मिलेगी. ये देखना दिलचस्प होगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »