'हमारे पैड्स भी 370 की बिरयानी से महंगे आते हैं', प्रणित मोरे के शो पर हुए भद्दे जोक से नाराज पूनम पांडे

प्रणित मोरे के शो में 370 रुपये की बिरयानी वाला जोक काफी विवादों से घिर चुका है. एक्ट्रेस पूनम पांडे ने इसपर कड़ी आलोचना करते हुए हिमांशु जंगरा को लताड़ा है, जिन्होंने प्रणित के शो पर औरतों को लेकर गंदा मजाक किया.

Advertisement
370 रुपये की बिरयानी वाले जोक पर भड़कीं पूनम पांडे (Photo: Instagram @poonampandeyreal/Screengrab) 370 रुपये की बिरयानी वाले जोक पर भड़कीं पूनम पांडे (Photo: Instagram @poonampandeyreal/Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट रहे प्रणित मोरे विवादों से घिर चुके हैं. जबसे उनके कॉमेडी शो में एक ऑडियंस में बैठे हिमांशु जांगड़ा ने औरतों को लेकर भद्दा कमेंट किया है, तबसे कॉन्ट्रोवर्सी काफी बढ़ गई है. उन्होंने 370 रुपये की बिरयानी के बदले, डेट पर गई लड़की के साथ कुछ बदले में मांग की बात कही, जो अब उन्हीं पर भारी पड़ गई है. 

Advertisement

पूनम पांडे ने लगाई क्लास

प्रणित के शो से कई सारी क्लिप्स वायरल हुईं. हर तरफ कॉमेडियन की सोच पर भी सवाल उठते नजर आए, जिन्होंने हिमांशु जैसे लड़के को रोकने के बदले उन्हीं के साथ ठहाके लगाए. इस विवादित मुद्दे पर अब पूनम पांडे का भी रिएक्शन देखने मिला है, जो उस लड़के की सोच से काफी नाराज दिखीं. 

इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर करते हुए पूनम ने 370 रुपये की बिरयानी वाले मजाक पर कहा- भई क्या चल रहा है मार्केट में...मैंने ये जो 370 रुपये की बिरयानी वाली स्टोरी सुनी, वाह बेटा क्या सोच है आपकी. वैसे मैं आपको एक बात बता दूं? हम औरतों को हर महीने पीरियड्स होते हैं, तो हम पैड्स यूज करते हैं. हमारे पीरियड्स के पैड्स भी 370 रुपये से महंगे होते हैं, जो हम इस्तेमाल करके फेंक देते हैं. तो जबान संभालकर बात किया कर, तू औरतों के बारे में बात कर रहा है.

Advertisement

विवादों में प्रणित का शो

प्रणित मोरे के शो पर हिमांशु जांगड़ा के अलावा एक और लड़की की वीडियो वायरल हो रही है, जिसने डेड बॉडी को लेकर भद्दा कमेंट किया था. शो पर आई लड़की ने बताया कि डॉक्टर होने के नाते, उनका काम होता है डेड बॉडी का डिसेक्शन यानी उसके अंगों को खोलकर समझना. इसमें वो पूरे 1 साल एक बॉडी पर काम करती हैं. उनके साथ 10 लड़कियों का ग्रुप होता है, जो डेड बॉडी के प्राइवेट पार्ट्स पर जोक करती हैं.  

डॉ. सेजल पवार नाम की लड़की को अब सोशल मीडिया पर काफी कुछ सुनना पड़ रहा है. वहीं हिमांशु जांगड़ा को उनकी नौकरी से निकाला गया है. प्रणित के शो पर भी बड़ा खतरा मंडरा रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »