अमरीश पुरी बनते 'शक्तिमान' में किलविश, मुकेश खन्ना ने क्यों बदला था फैसला? दिलचस्प है कहानी

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के लिए एक बयान दिया, जो काफी वायरल हुआ. उन्होंने कहा कि शक्तिमान में रणवीर तामराज किलविश का रोल निभा सकते हैं. लेकिन इस आइकॉनिक विलेन के पीछे भी एक दिलचस्प स्टोरी है, जिसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं.

Advertisement
किलविश के रोल की असली कहानी (Photo: IMDb/Reddit) किलविश के रोल की असली कहानी (Photo: IMDb/Reddit)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना इन दिनों जेन-जी के बीच में अपने बयानों को लेकर फेमस हैं. वो कई मुद्दों पर अपनी राय देते हैं. मुकेश खन्ना वैसे इंडिया के पॉपुलर सुपरहीरो शक्तिमान बनने के लिए फेमस हैं. वो इस किरदार से इतने जुड़े हुए हैं कि अपने सिवा किसी और एक्टर को शक्तिमान बनता नहीं देखना चाहते. यही वजह है कि रणवीर सिंह, जो शक्तिमान सीरियल पर बन रही फिल्म में काम कर रहे थे, उन्हें अभी तक मुकेश खन्ना की मंजूरी नहीं मिली है.

Advertisement

मुकेश खन्ना ने एक बार फिर शक्तिमान फिल्म के मुद्दे को आग दी. उन्होंने रणवीर सिंह के अच्छा एक्टर तो कहा, लेकिन साथ ही वो बोले कि रणवीर शक्तिमान नहीं बन सकते. मगर वो विलेन तामराज किलविश का रोल अच्छी तरह निभाएंगे. 90s का फेवरेट शो शक्तिमान अपने खूंखार विलेन किलविश के लिए भी फेमस रहा. इसे एक्टर सुरेंद्र पाल ने प्ले किया, जो तब इस किरदार की वजह से काफी मशहूर भी हुए थे. 

किलविश की कास्टिंग की बैकस्टोरी

मगर किलविश के रोल में मेकर्स सुरेंद्र पाल को नहीं, बल्कि बॉलीवुड के आइकॉनिक एक्टर अमरीश पुरी को कास्ट करना चाहते थे. मुकेश खन्ना, शक्तिमान सीरियल के क्रिएटर और प्रोड्यूसर दोनों थे. जब उन्हें विलेन किलविश को कास्ट करना था, तो उनकी पहली पसंद अमरीश पुरी थे. चूंकि अमरीश पुरी जी बॉलीवुड-हॉलीवुड की कई आइकॉनिक फिल्मों में विलेन बनकर छा चुके थे, इसलिए मुकेश खन्ना के मन में उनका ख्याल आया. वो मानते थे कि अमरीश पुरी इसके लिए फिट हैं. 

Advertisement

लेकिन फिर किलविश की कास्टिंग प्रोसेस में सुरेंद्र पाल की एंट्री हुई. मुकेश खन्ना ने उन्हें भी बताया कि वो अमरीश पुरी को कास्ट करना चाहते हैं. मगर सुरेंद्र पाल ने उन्हें समझाया कि वो ये रोल करने का मौका किसी और को दें. तब जाकर किलविश का रोल सुरेंद्र पाल की झोली में गिरा. सुरेंद्र पाल को विलेन के ढांचे में डालने के लिए हॉलीवुड की फिल्में दिखाई गईं. लेकिन उन्होंने किलविश को अपना रूप दिया.

कपड़ों से लेकर किलविश के मेकअप तक सबकुछ उन्होंने खुद तैयार किया और एक ऐसा परफॉर्मेंस दिया, जिसे 90s का बच्चा आज भी याद रखता है. सीरियल में वो जिस तरह शक्तिमान को मारने की कोशिश में लगा रहता है और हर बार हार जाता है, वो देखना बड़ा मजेदार होता है. अब अगर शक्तिमान फिल्म बनी, तो कौन तामराज किलविश के रोल निभाएगा, ये देखना दिलचस्प रहेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement