बेटी के जन्म के बाद जय भानुशाली-माही विज ने छोड़ा गोद लिए बच्चों का साथ? एक्ट्रेस ने बताया सच

सोशल मीडिया यूजर्स ने माही और जय पर आरोप लगाए कि उन्होंने बेटी के जन्म के बाद खुशी और राजवीर को छोड़ दिया है. वह अब बच्चों का ध्यान नहीं रखते. तमाम आरोपों और खबरों के आने के बाद अब माही और जय ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर के जरिए सभी को कड़ा जवाब दिया है. इस ओपन लेटर में जय और माही ने साफ कर दिया है कि वह आज भी अपने तीनों बच्चों के माता-पिता हैं. 

Advertisement
बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के साथ जय भानुशाली और माही विज बच्चों तारा, खुशी और राजवीर के साथ जय भानुशाली और माही विज

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 06 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

टीवी कपल माही विज और जय भानुशाली तीन बच्चों के माता-पिता हैं. माही विज और जय भानुशाली ने साल 2017 में अपनी कामवाली के दो बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था. इसके दो साल बाद साल 2019 में उनके घर बेटी तारा का जन्म हुआ. काफी समय से माही और जय पर सवाल उठाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने अपनी बेटी के जन्म के बाद अपनी हेल्प के बच्चों को छोड़ दिया है. 

Advertisement

क्या जय-माही ने छोड़ दिए हैं अपने बच्चे

हाल ही में माही और बेटी तारा को साथ में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था लेकिन उनके साथ खुशी और राजवीर नजर नहीं आए. इसके बाद माही और जय पर सवाल उठाए जाने लगे. इसके बाद एक बार फिर सोशल मीडिया यूजर्स ने माही और जय पर आरोप लगाए कि उन्होंने बेटी के जन्म के बाद खुशी और राजवीर को छोड़ दिया है. वह अब बच्चों का ध्यान नहीं रखते. तमाम आरोपों और खबरों के आने के बाद अब माही और जय ने सोशल मीडिया पर एक ओपन लेटर के जरिए सभी को कड़ा जवाब दिया है. इस ओपन लेटर में जय और माही ने साफ कर दिया है कि वह आज भी अपने तीनों बच्चों के माता-पिता हैं. 

माही और जय ने अपने लेटर में लिखा, ''आप में से बहुत से लोग पूछताछ कर रहे हैं, आप में से बहुत से लोग कुछ भी मान रहे हैं,  आप में से बहुत लोग बहुत कुछ लिख रहे हैं और ये सरासर गलत है. हां हम माता-पिता हैं, फॉस्टर माता-पिता भी हैं. तारा ने एक सुंदर आशीर्वाद के रूप में हमारे जीवन में प्रवेश किया लेकिन यह खुशी और राजवीर के लिए हमारी भावनाओं को नहीं बदलता है. जब खुशी हमारे जीवन में आई, हम माता-पिता बन गए लेकिन हम ये भी समझते हैं खुशी के लिए सभी निर्णय और पहला अधिकार उसके पिता और माता का है.''

Advertisement

अपने असली माता-पिता संग हैं राजवीर-खुशी

इस लेटर में आगे बताया गया है कि आखिर राजवीर और खुशी कहां हैं. उन्होंने लिखा, ''वे हमेशा से चाहते थे कि बच्चे मुंबई में कुछ समय बिताएं लेकिन अंत में अपने होमटाउन लौट आएं और अपने परिवार और दादा-दादी के साथ रहें और हमें लगता है कि कोई भी ऐसा नहीं है जो बच्चे के लिए उसके माता पिता से बेहतर सोच सकता है. तो आज जो लोग सवाल कर रहे हैं कि उन्हें हमारे साथ हमारे बच्चे क्यों नहीं दिख रहे या सोच रहे हैं कि हमने उन्हें छोड़ दिया है, हम कहना चाहते हैं कि कृपया ऐसा न करें. इससे हमें दुख होता है और बड़े होने पर यह हमारे बच्चों को भी यह नुकसान पहुंचाएगा.''

दोनों बच्चों के हैं दो घर 

जय और माही आगे लिखते हैं, ''हम हमारे तीनों बच्चों को समान रूप से प्यार करते हैं. हालांकि उनमें से दो उनके होमटाउन में रहते हैं. फिर भी हमारे लिए अनमोल हैं. हमारे वीडियो कॉल और मैसेज हमें उनके करीब रखते हैं और यह एक ऐसा निर्णय है जिसमें हममें से किसी को भी हस्तक्षेप करने का अधिकार नहीं है. अच्छी बात ये है कि दोनों बच्चे आते रहेंगे और उनके पास जीवन भर के लिए दो घर होंगे, एक उनके घर में, और एक हमारे साथ. हमारे सभी त्योहार जैसे दिवाली और यहां तक कि खुशी का जन्मदिन भी एक साथ मनाया जाता है.'

Advertisement

अपने लेटर के अंत में कपल ने लिखा, ''प्यार नहीं बदलता है और हमेशा बढ़ता रहेगा. हम आशा करते हैं कि आपके सभी प्रश्न और धारणाओं को जवाब मिल गया होगा और अब ऐसा दोबारा नहीं होगा. कृपया हमारे बच्चों को आशीर्वाद दें, उनके साथ अच्छा होने की कामना करें क्योंकि यही हम यही चाहते हैं, सकारात्मकता और अच्छे कर्म.'' 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »