'नहीं चाहती थी मेकअप रूम में पले बच्चा', क्योंकि... एक्ट्रेस ने ठुकराए ऑफर्स, 23 की उम्र में हो गई थी शादी

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' फेम ऋतु चौधरी ने खुलासा किया कि मां बनने के बाद उन्होंने करियर से ब्रेक लेने का फैसला किया था. एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने बच्चे को सेट और मेकअप रूम के माहौल में नहीं रखना चाहती थीं, इसलिए धीरे-धीरे काम से दूरी बना ली.

Advertisement
ऋतु चौधरी ने बताया क्यों लिया था लंबा ब्रेक (Photo: Screengrab) ऋतु चौधरी ने बताया क्यों लिया था लंबा ब्रेक (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:56 PM IST

टीवी एक्ट्रेस ऋतु चौधरी सेठ क्योंकि सास भी कभी बहू थी शो में तुलसी विरानी की बेटी का किरदार निभाने के लिए जानी जाती हैं. पहले सीजन के दौरान उन्होंने लगातार 10 साल तक काम किया और उसके बाद ब्रेक ले लिया था. ऋतु की शादी कम उम्र में ही हो गई थी बावजूद इसके उन्होंने तब ब्रेक नहीं लिया था, लेकिन बेबी हो जाने के बाद वो लगातार काम करके थक गई थीं. 

Advertisement

क्योंकि...2 करने को बेकरार थीं ऋतु

ऋतु ने हाल ही में इंडिया नॉउ एंड हाउ से बातचीत में अपने वर्कलोड,  कमबैक और ब्रेक का जिक्र किया. ऋतु ने बताया कि वो क्योंकि सास भी कभी बहू थी के सेकेंड सीजन के लिए भी बहुत एक्साइटेड थीं, लेकिन उन्हें कॉल नहीं आ रहा था. इस वजह से वो निराश हो गई थीं.

ऋतु बोलीं- 2025 के अप्रैल से मैं ये बात सुन रही थी कि शो वापस आने वाला है. मुझे फोन ही नहीं आ रहा था. फिर मुझे लगा कि यार क्योंकि... बन रहा है ये लोग मुझे कैसे नहीं फोन कर रहे हैं. फिर मैं स्पेन चली गई. मस्त मैं पानी के बीच बैठी हूं और मेरा फोन बजता है. तो वो फोन कॉल बालाजी से था, फोन रखते ही मैं जोर से चिल्लाई, वहां बैठे सैंकड़ो लोग मेरा मुंह देख रहे थे कि ये क्या हो गया है.

Advertisement

जब लगातार काम करने के बाद टूटीं ऋतु

इसी के साथ ऋतु ने अपने ब्रेक पर बात की और बताया कि कैसे उन्होंने बेबी होने के बाद धीरे-धीरे खुद को टेलीविजन से कट-ऑफ किया था.

वो बोलीं- मैं जब 23 साल की थी तभी मेरी शादी हो गई थी. मेरा बेबी भी हो गया था. लेकिन मैं उस वक्त इतना काम कर रही थी कि वो ठहराव कभी आ नहीं पाया लाइफ में. तब भी मुझे काम के लिए बहुत कॉल्स आते थे. लोग कहते थे कि कोई बात नहीं आप अपने बेबी को लेकर आइये. कोई दिक्कत नही होगी. लेकिन मुझे वो एक्सपोजर नहीं चाहिए था. मैं नहीं चाहती थी कि मेरा बच्चा सारा दिन मेकअप रूम में रहे. तो मैं मना कर दिया करती थी. इसके बाद लोगों ने खुद ही समझ लिया कि ये काम नहीं करेगी. 

ऋतु क्योंकि... के अलावा नजर, इमली, बाजी इश्क की जैसे कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »