गोविंदा-कृष्णा के बीच मनमुटाव खत्म, अब मामी सुनीता से मिलना चाहते हैं कॉमेडियन, बोले- डंडे खाने को तैयार हूं...

कृष्णा ने कहा- मुझे अंदर से ये स्ट्रांग फीलिंग आ रही थी कि चीची मामा आरती की शादी में जरूर आएंगे, क्योंकि वो हमसे बहुत प्यार करते हैं. जो भी मनमुटाव था उनके मन में आरती की शादी में वो सब खत्म हो गया. वो हमारे लिये पिता की तरह हैं, उन्होंने बचपन से हम सभी का ख्याल रखा है. 

Advertisement
कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, गोविंदा, सुनीता आहूजा कृष्णा अभिषेक, कश्मीरा शाह, गोविंदा, सुनीता आहूजा

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 7:06 AM IST

आरती सिंह को अपने सपनों का राजकुमार मिल चुका है. 25 अप्रैल को एक्ट्रेस ने बिजनेसमैन दीपक चौहान संग सात फेरे लेकर जिंदगी का नया सफर शुरू किया. आरती-दीपक की शादी में कई बड़े सेलेब्स न्यूली वेड्स को आशीर्वाद देने पहुंचे. गोविंदा ने भी आरती की शादी में पहुंचकर भांजी को आशीर्वाद दिया. इस शादी से कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच पनपी 8 साल पुरानी खटास भी दूर हो गई है. 

Advertisement

गोविंदा ने निभाया मामा होने का फर्ज
बहन की शादी में मामा गोविंदा को देखकर कृष्णा इमोशनल हो गये थे. ईटाइम्स संग बातचीत में उन्होंने पूरे लम्हे को चंद शब्दों में बयां करने की कोशिश की है.

कृष्णा ने कहा- मुझे अंदर से ये स्ट्रांग फीलिंग आ रही थी कि चीची मामा आरती की शादी में जरूर आएंगे, क्योंकि वो हमसे बहुत प्यार करते हैं. जो भी मनमुटाव था उनके मन में आरती की शादी में वो सब खत्म हो गया. वो हमारे लिये पिता की तरह हैं, उन्होंने बचपन से हम सभी का ख्याल रखा है. 

शादी में वो जैसे ही आए ऐसा लगा कि हमारी फैमिली पूरी हो गई, उन्होंने वहां आकर पापा की कमी पूरी कर दी. आरती को शादी के जोड़े में देखकर मामा की आंखों में आंसू आ गये थे. 6-7 सालों में मैंने उन्हें पहली बार देखा था. मैंने उनके पैर छुए उन्होंने मुझे बधाई दी. वो बच्चों से भी मिले उन्हें लगाकर आशीर्वाद दिया.

Advertisement

मामी से गिले-शिकवे मिटाना चाहते हैं कृष्णा
कॉमेडियन ने आगे कहा कि 'अगर वो थोड़ी देर और रुक जाते, तो हम सब रोने लग जाते और वो भी रोने लगते. हमारी ज्यादा बात नहीं हो पाई, क्योंकि उनके पहले से कुछ कमिटमेंट थे. कृष्णा ने कहा कि मामा के साथ यश पूरी शाम शादी में रहा. इच्छा थी कि मामी सुनीता और टीना भी आती. पर कोई बात नहीं. मामा आ गये. कम से कम एक शुरुआत हुई.'

'अब मैं ही एक दिन चला जाऊंगा उनसे मिलने. उनकी डांट और डंडे खाने के लिये तैयार रहूंगा. मैं कहूंगा, जो कहना है कह लो, लेकिन अभी बस हो गया.'

आरती की शादी कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के रिश्ते में एक नया मोड़कर लेकर आई है. अब बस सबको इंतजार है, तो मामा-भांजे की जोड़ी को फिर से साथ देखना का. देखते हैं कि फैन्स की ये ख्वाहिश कब पूरी होती है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »