कपिल के फैंस को झटका, बंद हो सकता है 'द कपिल शर्मा शो'

कपिल शर्मा को एक बार फिर जोर का झटका लगा हैं. इस बार भी उनके शो पर मुसीबत आ गई हैं. सुनील ग्रोवर से विवाद के बाद कपिल का शो वैसे भी कम टीआरपी के काऱण ज्यादा नहीं चल पा रहा था लेकिन अब एक और समस्या उनके सामने आ गई है.

Advertisement
कपिल शर्मा कपिल शर्मा

वन्‍दना यादव

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 1:40 PM IST

कपिल शर्मा और उनके फैंस को करारा झटका लग सकता है. फैंस अभी सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा के विवाद से उभरे भी नहीं थे कि अब उन्हें और कपिल शर्मा को एक शॉकिंग खबर सुनने को मिल रही है. खबर है कि सोनी टीवी पर प्रसारित हो रहे कपिल के शो 'द कपिल शर्मा शो' को सोनी चैनल ने अब रिन्यू करने से मना कर दिया है.

Advertisement


ऐसा लगता है कि कपिल शर्मा की मुसीबतें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं और अब सोनी चैनल की इस अनाउंसमेंट से तो यही लग रहा है कि कपिल का अच्छा समय वाकई खत्म हो चुका है. सुनील से अपने झगड़े के बाद बाकी सभी किरदारों ने भी इस शो से अपना मुंह मोड़ लिया था जिसके बाद कपिल शर्मा ने शो को ट्रेक पर लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश की थी जिससे शो की टीआरपी वापस आ जाए.


उन्होंने शो में नए कॉमेडियन्स के साथ भी एक एपिसोड शूट किया था लेकिन इसमें कुछ बात नहीं बन पा रही थी और कपिल को शो की शूटिंग बीच में ही कैंसि‍ल करनी पड़ी. एक पॉपुलर डेली रिपोर्ट की मानें तो शो के मेकर्स 107 करोड़ रुपये शो को देने के लिए अब तैयार नहीं हैं क्योंकि अब उनके शो से उन्हें कुछ भी लागत हासिल नहीं हो रही है. कपिल को अगर अपने शो को बचाना हैं तो उन्हें सुनील ग्रोवर और अली असगर को वापस शो पर आने के लिए मनाना पड़ेगा.

Advertisement

 

हालांकि कपिल ने इससे पहले भी दोनों को लाने की पूरी कोशिश की थी लेकिन उन्हें इसका कुछ नतीजा नहीं मिला. कपिल शर्मा शो से अली असगर और सुनील ग्रोवर के जाने बाद से मेकर्स को कापी घाटे का सामना करना पड़ रहा है. केवल कीकू शारदा ही ऐसे कलाकार हैं जो अब तक कपिल के शो में टिके हुए हैं.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement