हो जाइए तैयार क्योंकि आ रही है 'भानुमति ऑन ड्यूटी'

खि‍लखिलाने के लिए हो जाइए तैयार क्योंकि FIR के बाद सब टीवी पर एक बार फिर वापसी कर रही हैं कविता कौशिका. आज से टेलिकास्ट होने जा रहे 'भानुमति ऑन ड्यूटी' शो में मचाएंगी धमाल.

Advertisement

पूजा बजाज

  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2016,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

दिनभर की थकान के बाद लोगों को तलाश होती है सुकून की. सब टीवी जो हमेशा से अपने दर्शकों को लॉफ्टर डोज देता आया है, अब एक नए शो 'भानुमती ऑन ड्यूटी' के साथ आ रहा है. और इसी सीरियल के साथ वापसी हो रही है FIR सीरि‍यल फेम कविता कौशि‍क की.

इस सीरियल में अपने कड़क जलवे के साथ दर्शकों को गुदगुदाती नजर आएंगी. यह सीरियल एक हॉस्पिटल कॉमेडी है जो एक राजस्थानी आर्मी डॉक्टर के इर्द-गिर्द घूमती रहेगी. जो अपने कॉमिक टाइमिंग के लिए जानी जाती हैं, इस शो में डॉ. भानुमती भिन्न का रोल प्ले करेंगी.

Advertisement

वो हॉस्पिटल में लोगों का इलाज अपने अलग फनी 'अजब दर्द का गजब इलाज' स्टाइल में करेंगी. कविता इस में मिलिट्री यूनिफार्म में दिखेंगी. भानुमती में किरदार में अपने मरीजों का इलाज सिर्फ दवाईयों से ही नहीं करेंगी. भानुमती का अपना एक अलग स्टाइल है. वे इस लाइन में विश्वास रखती हैं- 'इलाज बंदूक की गोली से हो या बोतल की गोली से.'

इस शो में हम कविता को एक बार फिर हरियाणवी एक्सेंट में बात करते सुनेंगे. इस सीरियल में उनका इंटरोडक्शन बेहतरीन लाइन के साथ होगा- 'दर्दी को जो दर्द भगाए, मिटाए पीड़ा के चिन्ह, फौज की वर्दी पहन के निकली डॉ भानुमती भिन्न.' गोपी भल्ला भी इस शो में अहम किरदार में नजर आएंगे. गोपी के केरेक्टर का नाम लवली सिंह होगा. लवली का अंग्रेजी में बात करने का स्टाइल आपको बहुत हंसाएगा.

Advertisement

तो हंसने के लिए हो जाइए तैयार. 'भानुमती ऑन ड्यूटी' सब टीवी पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होने जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »