राम बने गौरव खन्ना ने तोड़ा शिव धनुष, हनुमान बन छाए विंदू दारा सिंह, फैंस बोले- रणबीर से अच्छे तो ये लग रहे

आगरा के जनकपुरी महोत्सव 2026 में गौरव खन्ना भगवान राम और विंदू दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आए. गौरव का वीडियो वायरल है और फैंस उनकी तुलना रणबीर कपूर से कर रहे हैं.

Advertisement
गौरव खन्ना के राम रूप ने लूटी महफिल (Photo: Screengrab) गौरव खन्ना के राम रूप ने लूटी महफिल (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

टीवी के फेवरेट एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों अपने नए अवतार को लेकर छाए हुए हैं. ‘अनुपमा’ से निकलने के बाद उन्होंने रियलिटी शोज में खूब धमाल मचाया. पहले ‘बिग बॉस 19’ की ट्रॉफी जीती, फिर ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में भी अपना जलवा दिखाया. लेकिन अब गौरव कुछ ऐसे अंदाज में नजर आए हैं कि फैंस की नजरें उन पर टिक गई हैं. आगरा के जनकपुरी महोत्सव 2026 में गौरव भगवान राम के रूप में दिखाई दिए, तो वहीं विंदू दारा सिंह ने भगवान हनुमान बनकर मंच पर जान डाल दी.

Advertisement

राम बने गौरव खन्ना को देख गदगद हुए फैंस

आगरा के भावना एस्टेट में आयोजित जनकपुरी महोत्सव में रामायण की भव्य झांकी और मंच सजाया गया था. इस खास मौके पर गौरव खन्ना ने पहली बार भगवान राम का किरदार निभाया. उनके साथ विंदू दारा सिंह भगवान हनुमान के रूप में नजर आए. 

जैसे ही गौरव भगवान राम के रूप में लोगों के बीच से मंच की ओर बढ़े, वहां मौजूद लोग उन्हें देखते ही रह गए. उनके लुक और शांत अंदाज ने लोगों का ध्यान खींच लिया. मंच पर उनकी एंट्री के दौरान फैंस तालियां बजाते और जयकारे लगाते दिखे. गौरव का यह रूप सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया है.

वायरल हो रहे वीडियो में गौरव राम बनकर धनुष को तोड़ते नजर आए, राम संग सीता के विवाह का दृश्य निभाया. वहीं विंदु दारा सिंह हनुमान बनकर उनके आगे नतमस्तक दिखाई दिए. वहीं एक्टर आर्य बब्बर रावण बने नजर आए. गौरव का राम लुक सभी फैंस को बेहद पसंद आया.

Advertisement

‘रणबीर से अच्छे तो गौरव लग रहे’, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

गौरव खन्ना के राम वाले अवतार के वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तारीफों की बाढ़ आ गई. किसी ने उनके चेहरे के भाव और सादगी की तारीफ की, तो किसी ने उन्हें भगवान राम के रूप में बेहद दिव्य बताया.

एक यूजर ने तो उनकी तुलना रणबीर कपूर से करते हुए लिखा कि फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाने वाले रणबीर कपूर से गौरव ज्यादा अच्छे लग रहे हैं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि गौरव भगवान राम के रूप में बेहद दिव्य नजर आ रहे हैं.

एक फैन ने उनके अभिनय, सादगी और शालीनता की तारीफ करते हुए कहा कि गौरव को श्रीराम के रूप में देखकर मन खुश हो गया. हालांकि, ये सोशल मीडिया यूजर्स की अपनी राय है, लेकिन इतना जरूर है कि गौरव के इस अवतार ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी है.

हनुमान बन विंदू दारा सिंह ने भी जमाया रंग

इस आयोजन में गौरव अकेले ही महफिल नहीं लूट रहे थे. भगवान हनुमान के रूप में विंदू दारा सिंह ने भी दर्शकों का खूब ध्यान खींचा. उन्होंने हनुमान जी के कई फेमस कहानियों को वहां दर्शाया. वो जय श्री राम कहते भी नजर आए. उनके किरदार ने रामायण के मंचन को और खास बना दिया. दोनों कलाकारों को इस पौराणिक अंदाज में देख दर्शक उत्साहित नजर आए.

Advertisement

गौरव के लिए यह मौका इसलिए भी खास था, क्योंकि उनके माता-पिता पहली बार उन्हें लाइव परफॉर्म करते देखने पहुंचे थे. कार्यक्रम के बाद एक्टर ने बताया कि वह अपने माता-पिता को भी साथ लेकर आए थे. गौरव के माता-पिता को उनका भगवान राम के रूप में अभिनय काफी पसंद आया.

अब टीवी पर भी वापसी करने वाले हैं गौरव?

रिपोर्ट्स की मानें तो गौरव खन्ना जल्द ही एकता कपूर के आगामी शो में नजर आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में उनके साथ श्रद्धा आर्या दिखाई देंगी. फिलहाल शो का नाम तय नहीं हुआ है और प्रोजेक्ट अभी शुरुआती दौर में है.

अगर ये खबर सही साबित होती है, तो ‘अनुपमा’ के बाद गौरव एक बार फिर डेली सोप में वापसी कर सकते हैं. फिलहाल उनका भगवान राम वाला अवतार चर्चा में है और फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »