सर्जन कौन है? खूबसूरती देख TV एक्ट्रेस से हुए सवाल, लगे ब्यूटी इंजेक्शन्स लेने के आरोप

डोनल बिष्ट ने कॉस्मेटिक सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी खूबसूरती हेल्थ और मेंटल वेल-बींग का नतीजा है. साथ ही उन्होंने बताया कि गलत सलाह के कारण वो इम्तियाज अली के प्रोजेक्ट से कैसे चूक गईं.

Advertisement
डोनल बिष्ट ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @donalbisht) डोनल बिष्ट ने तोड़ी चुप्पी (Photo: Instagram @donalbisht)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:30 PM IST

अक्सर शोबिज में एक्ट्रेसेज के लुक और फेशियल ट्रांसफॉर्मेशन पर बात होती है. कहा जाता है कि ग्लैमर इंडस्ट्री में अन-नैचुरल ब्यूटी ट्रीटमेंट्स का बहुत दबदबा है. लेकिन बिग बॉस में नजर आ चुकीं टीवी एक्ट्रेस डोनल बिष्ट इससे दूर हैं. उन्होंने हाल ही में ब्यूटी स्टैंडर्ड्स और सेलेब्रिटीज पर होने वाली जजमेंट को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कॉस्मेटिक सर्जरी को लेकर चल रही अफवाहों पर भी साफ जवाब दिया.

Advertisement

नहीं करवाई सर्जरी

डोनल ने कहा- लोग सोचते हैं कि मैंने लिप्स फिल करवाए हैं, नाक बनवाई है, जॉ सर्जरी करवाई है. मुझसे पूछते हैं कि मेरा सर्जन कौन है, और मैं उन्हें बताती हूं कि मेरी असली खूबसूरती मेरी हेल्थ और मेरे दिल में है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि असली सुंदरता इंसान के सोचने के तरीके, इमोशन्स और मानसिक स्थिति से आती है. उन्होंने आगे कहा- ये भगवान की कृपा है, थोड़ा जिम और सबसे ज्यादा अच्छी मेंटल हेल्थ और खुश दिल, जिसने मेरी पर्सनैलिटी और लुक्स को बेहतर बनाया है.

डोनल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी काफी तारीफ की. कई यूजर्स ने उन्हें 'रियल ब्यूटी' बताया, खासकर ऐसे समय में जब फिल्टर्स और आर्टिफिशियल एन्हांसमेंट्स का ट्रेंड बढ़ गया है.

हाथ से गई बड़ी फिल्म

Advertisement

डोनल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात करने के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वो एक बड़े मौके से चूक गईं. उन्होंने खुलासा किया कि उन्हें मशहूर डायरेक्टर इम्तियाज अली के प्रोजेक्ट के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था और वो फाइनल राउंड तक पहुंच गई थीं.

डोनल ने बताया कि इस खबर से वो बहुत खुश थीं और उन्होंने ये बात अपने करीबियों के साथ शेयर की. लेकिन लोगों से मिली सलाह ने उन्हें कन्फ्यूज कर दिया. उन्होंने कहा-मैंने कभी मना नहीं किया, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि मैं खुद ही कन्फ्यूज और अनिश्चित हो गई.

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने उन्हें मीटिंग में क्या बोलना है और क्या नहीं, इस बारे में बहुत सलाह दी. इसी वजह से मीटिंग के दौरान वो हिचकिचाने लगीं और खुद को ठीक से एक्सप्रेस नहीं कर पाईं, जिसका असर उनके सिलेक्शन पर पड़ा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »