डोनल बिष्ट (Donal Bisht) एक अभिनेत्री हैं. उनका जन्म 27 अगस्त 1994 को राजस्थान (Rajasthan) के अलवर (Alwar) में हुआ था. उनके पिता जयसिंह बिष्ट और मां जसुमती बिष्ट हैं. उनका एक बड़ा भाई रंजन बिष्ट है (Donal Bisht Family).
डोनल बिष्ट को टीवी सीरीज 'एक दीवाना था' में शरण्या बिष्ट की भूमिका के लिए लोकप्रियता मिली है. उन्होंने 'रूप- मर्द का नया स्वरूप' में इशिका पटेल की भूमिका में नजर आई थी. वह 2022 में 'तू जख्म है' से वेब शो की शुरुआत की. 2021 में, उन्होंने बिग बॉस 15 में भाग लिया. उन्होंने समाचार चैनल के लिए एक पत्रकार के रूप में काम किया है और डीडी नेशनल के 'चित्रहार' के लिए एक एंकर के रूप में नजर आई थीं (Donal Bisht TV Actress).
उनको मलयालम फिल्म 'डी कंपनी' में एक सहायक भूमिका में देखा गया था. उन्होंने 2015 में 'एयरलाइंस' के साथ अभिनय की शुरुआत की (Donal Bisht Debut). उसी वर्ष, उन्होंने हर्षित अरोड़ा के साथ एंथोलॉजी सीरीज 'ट्विस्ट वाला लव' में डॉ शैली गायतोंडे की भूमिका में थीं. 2016 में, वह हिंदी फिल्म 'टेक केयर' में डेजी के रूप में दिखाई दीं. 2015 से 2017 तक, उन्होंने 'कलश-एक विश्वास' में साक्षी देओल गरेवाल की भूमिका निभाई. वह 'ऐ जिंदगी' के एक एपिसोड में प्रियंका के रूप में भी दिखाई दी थीं. लेकिन डोनल बिष्ट को 'एक दीवाना था' के साथ सफलता मिली. 2018 में, वह मृणाल जैन के साथ 'लाल इश्क' के एक एपिसोड में रिया के रूप में दिखाई दीं. 2019 में, उन्होंने 'दिल तो हैप्पी है जी' में हैप्पी मेहरा का किरदार निभाया (Donal Bisht TV Series and Movies).
डोनल बिष्ट ने कॉस्मेटिक सर्जरी की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उनकी खूबसूरती हेल्थ और मेंटल वेल-बींग का नतीजा है. साथ ही उन्होंने बताया कि गलत सलाह के कारण वो इम्तियाज अली के प्रोजेक्ट से कैसे चूक गईं.
एक्टर अभिषेक बजाज ने जब से 'बिग बॉस 19' में एंट्री ली है, तभी से वो अपने रिलेशनशिप्स को लेकर सुर्खियों में बन हुए हैं.
एक्ट्रेस डोनल बिष्ट मुंबई में स्पॉट हुईं.