टीवी में आने से पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन दिख चुकी हैं इस फिल्म में

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन को दर्शक काफी पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं दया यानी कि दिशा टीवी पर आने से पहले एक बी ग्रेड फिल्म में काम कर चुकी हैं.

Advertisement
दिशा वकानी दिशा वकानी

स्वाति पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 14 सितंबर 2016,
  • अपडेटेड 4:56 PM IST

टीवी के चर्चित सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दया बेन लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं. जाहिर है इस मुकाम तक पहुंचने के लिए दया बेन यानी कि दिशा वकानी ने काफी मेहनत की होगी लेकिन क्या आपको पता है दिशा ने अपने करियर की शुरुआत एक बी-ग्रेड फिल्म से की थी.

जी हां, आपने सही सुना. दिशा ने 1977 की फिल्म 'कमसिन: द अनटच्ड' से इंडस्ट्री में कदम रखा था. इस फिल्म में बहुत से बोल्ड सीन्स थे और दिशा ने भी फिल्म में कुछ ऐसे सीन्स दिए थे.

Advertisement

दिशा ने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोल पाने से पहले कम से कम 10 सालों तक स्ट्रगल किया था. दर्शक इस शो को बेहद पसंद करते हैं और बता दें कि करीब 8 सालों से यह शो पर प्रसारित हो रहा है. लोग दिशा की लाजवाब कॉमिक टाइमिंग और उनके बोलने के स्टाइल के बहुत बड़े हैं और उन्हें जो मिली है, वो उनकी हकदार है.


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement