21 साल तक किया राज-कब आएगा CID 3? ठुकराए करोड़ों के विज्ञापन, दयानंद शेट्टी ने खोले राज

CID एक्टर दयानंद शेट्टी ने तीसरे सीजन की वापसी को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने बताया कि दूसरे सीजन के बाद फैंस को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. जानते हैं कि 21 साल तक दर्शकों के दिलों पर

Advertisement
 कहां हैं सीआईडी के सितारे (PHOTO: Instagram @Sonytv) कहां हैं सीआईडी के सितारे (PHOTO: Instagram @Sonytv)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:50 PM IST

CID टेलीविजन का लोकप्रिय और यादगार शो है. इस शो ने दो दशक से ज्यादा समय तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है. पहले और दूसरे सीजन के बाद फैन्स इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं. दयानंद शेट्टी उर्फ दया ने तीसरे सीजन की वापसी पर चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं कि आपका फेवरेट सीरियल लौट रहा है या नहीं. 

Advertisement

टीवी पर लौटेगा CID?
CID में दया का रोल निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने फेम, सक्सेस और खुशियों पर बात की है. दयानंद शेट्टी से पूछा गया कि CID सीजन 3 नेटफ्लिक्स पर कब आ रहा है? Change and Beyond के पॉडकास्ट में दयानंद शेट्टी ने कहा कि दूसरे सीजन का आखिरी एपिसोड दिसंबर 2025 में टेलीकास्ट हुआ था. उसके बाद हमें लगा कि इसका तीसरा सीजन आएगा, क्योंकि दूसरा सीजन बहुत अच्छा गया था. फैन्स का इसे बहुत अच्छा रिसपॉन्स मिला. चाहें सोनी पर हो या नेटफ्लिक्स पर. 

वो कहते हैं कि अभी मुझे लग रहा है कि शायद चैनल को इसमें दिलचस्पी नहीं है. लेकिन हमारे ऑडियंस अभी भी टच में हैं. हम कहीं भी जाते हैं. फैन्स का पहला सवाल यही होता है कि सर सीआईडी कब लौट रहा है. ये बहुत अच्छा रिसपॉन्स है फैन्स का. इतने साल बाद भी लोगों को लगता है कि CID वापस आना चाहिए. हम लोगों ने यंग बच्चों के रूप में जॉइन किया था. अब सब बुजुर्ग हो गए और लोगों को लगता है कि CID आना चाहिए. हम लोगों को लगता है कि कुछ तो कमाया है हम लोगों ने. अभी हम प्लान कर रहे हैं. ये पर्सनल लेवल पर रहेगा. सोनी के लिए नहीं होगा. एक और दो महीने के अंदर हम पर्सनल लेवल कुछ करने की कोशिश करेंगे.  

Advertisement

दयानंद शेट्टी ने CID से दौलत-शोहरत दोनों हासिल की, लेकिन उन्होंने कभी पैसों के लालच में अपने फैन्स तक गलत मैसेज पहुंचाने की कोशिश नहीं की है. दयानंद शेट्टी से पूछा गया कि किसी भी विज्ञापन को करने से पहले एक्टर की क्या जिम्मेदारी होती है. क्योंकि बहुत सारे एक्टर्स कहते हैं कि हम तो कलाकार हैं, हम बस विज्ञापन कर रहे हैं. 

इस पर उन्होंने कहा कि मैं कई को-एक्टर हैं, जो विज्ञापन करते हैं. लेकिन मैं आज भी ये मेंशन करता हूं कि मैं सॉफ्ट ड्रिंक का विज्ञापन नहीं करूंगा. मैं तंबाकू. शराब के विज्ञापन भी नहीं करता हूं. मेरे पास हेल्दी ड्रिंक और सप्लीमेंट के बहुत विज्ञापन आते हैं, लेकिन मैं कहता हूं कि मैं नहीं कर पाऊंगा. मुझे आयुर्वेद के भी बहुत ऐड मिले, लेकिन मैंने सबसे पूछा कि आप मुझे गारंटी देंगे कि ये लेने से नहीं होगा, तो उन्होंने कहा कि गारंटी कौन लेता है. मैंने कहा कि फिर मैं ऐड नहीं करूंगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »