राकेश की पॉकेट में दिव्या की 'Lip Balm' देख नाराज हुईं शमिता, बोलीं- मेरे पास मेकअप नहीं है क्या?

हाल ही के लाइव टेलीकास्ट में दिखाया गया कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक राकेश की पैंट की पॉकेट से दिव्या अग्रवाल की लिप बाम गिर जाती है. इसपर प्रतीक और निशांत राकेश का खूब मजाक उड़ाते हैं कि राकेश की पॉकेट से किसी की लिपस्टिक गिरी है. कंटेस्टेंट्स को लगता है कि वो लिपस्टिक शमिता की है. लेकिन राकेश सबको बताते हैं कि यह दिव्या की है.

Advertisement
शमिता शेट्टी और राकेश बापट शमिता शेट्टी और राकेश बापट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST
  • राकेश- शमिता का गहरा हो रहा बॉन्ड
  • राकेश के लिए पोजेसिव हैं शमिता
  • राकेश- शमिता एक दूसरे के लिए हैं प्रोटेक्टिव

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट का कनेक्शन हर गुजरते दिन के साथ इंटेंस हो रहा है. राकेश संग शमिता का बढ़ रहा लगाव टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है. दोनों घर में अक्सर ही एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते हुए देखे जाते हैं. लेकिन अब राकेश के लिए शमिता का पोजेसिव नेचर भी दिखने लगा है. शमिता राकेश को लेकर काफी पोजेसिव नजर आ रही हैं. 

Advertisement

राकेश की पॉकेट से मिली दिव्या की लिप बाम
दरअसल, हाल ही के लाइव टेलीकास्ट में दिखाया गया कि सभी घरवाले लिविंग एरिया में मस्ती कर रहे थे, तभी अचानक राकेश की पैंट की पॉकेट से दिव्या अग्रवाल की लिप बाम गिर जाती है. इसपर प्रतीक और निशांत राकेश का खूब मजाक उड़ाते हैं कि राकेश की पॉकेट से किसी की लिपस्टिक गिरी है. कंटेस्टेंट्स को लगता है कि वो लिपस्टिक शमिता की है. लेकिन राकेश सबको बताते हैं कि यह दिव्या की है. इसके बाद निशांत भी मजे लेते हुए कहते हैं कि सौतन की लाली और ये सुन सभी घरवाले खूब हंसते हैं. 

राखी ने नाक का इलाज कराकर जैस्मिन पर कसा तंज, खफा फैंस ने कर दिया ट्रोल 

KBC 13: ये था 7 करोड़ रुपये का सवाल जिसका जवाब नहीं दे पाईं हिमानी बुंदेला, किया क्विट 

Advertisement

राकेश से नाराज हुईं शमिता
किचन एरिया में काम कर रहीं दिव्या इसपर कहती हैं कि उसको चाहिए थी तो मैंने दे दी. हालांकि, शमिता शेट्टी इस बात से काफी अपसेट दिखीं कि राकेश ने उनके बजाए दिव्या से लिप बाम क्यों ली. शमिता अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राकेश पर तंज कसते हुए कहती हैं- शमिता शेट्टी के पास कम मेकअप है क्या?

शमिता को नाराज होता देखकर राकेश अपनी सफाई भी देते हैं और उन्हें सॉरी भी बोलते हैं. लेकिन शमिता राकेश से कहती हैं कि वो उनके लिए पोजेसिव हैं. इसके बाद राकेश शमिता को किस करके मनाते हैं. ये देखकर साफ कहा जा सकता है कि शमिता राकेश के लिए अब पोजेसिव होती जा रही हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »