हॉलीवुड एक्ट्रेस से शादी करने जा रहे हैं 'बिग बॉस' फेम प्रवेश राणा

टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 3' के बाद बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले प्रवेश राणा अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

Advertisement
प्रवेश राणा प्रवेश राणा

स्वाति गुप्ता

  • मुंबई,
  • 25 जुलाई 2016,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

'बिग बॉस' सीजन 3 के कंटेस्टेंट और 'इमोशनल अत्याचार' जैसे लोकप्रिय शो को होस्ट कर चुके प्रवेश राणा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

साल 2008 में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके प्रवेश अपनी गर्लफ्रेंड स्कारलेट विल्सन के साथ अगले महीने को सात फेरे लेने वाले हैं. बता दें कि स्कारलेट विल्सन ब्रिटिश मॉडल और एक्ट्रेस हैं.

Advertisement

खबरों की मानें तो यह शादी लंदन में होगी. के बाद एक साल लंदन में गुजारने के बाद इनदोनों का इरादा दिल्ली या मुंबई में से किसी एक जगह सेटल होने का है.

बता दें कि प्रवेश 'फिल्म साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' में काम कर चुके हैं वहीं, स्कारलेट डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के अलावा 'शंघाई' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों में आइटम नंबर करती भी नजर आ चुकी हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement