बिग बॉस 10: घर से बाहर आकर राहुल देव ने किया ये ट्वीट

'बिग बॉस 10' में एक और सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गए हैं. राहुल ने घर से बाहर आकर ये ट्वीट किया...

Advertisement
राहुल देव राहुल देव

दीपिका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 19 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 7:29 PM IST

'बिग बॉस' के घर से एक और सेलेब्रिटी बाहर हो गए हैं. राहुल देव बिग बॉस के दूसरे ऐसे सेलेब्रि‍टी कंटेस्टेंट हैं जो घर से बाहर हुए हैं. इससे पहले करण मेहरा सेलेब्रिटीज की टीम से बाहर निकलने वाले पहले कंटेस्टेंट थे.

बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन की भूमिका निभा चुके राहुल देव के घर में लंबे समय से काफी शांत बने हुए थे. सलमान खान ने उन्‍हें 'वीकेंड का वार' एपिसोड में कई बार राहुल देव के यह बताया भी था कि वह घर में न तो दिख रहे हैं और न ही दर्शकों का किसी भी तरह से मनोरंजन कर रहे हैं.

Advertisement

इस बार घर से बेघर होने के लिए पांच कंटेस्टेंट लोपामुद्रा, बानी जे, मनवीर, नितिभा और राहुल देव नोमिनेट थे. घर से बाहर आकर जब राहुल से मिलें और कहा कि मैं तो सिर्फ एक महीने का सोच कर आया था. यहां तो मैंने नौ हफ्ते बिता दिए. इसके साथ ही राहुल ने ये भी कहा कि रोहन बहुत समझदार और लोपा बहुत ही निडर हैं.

घर से बाहर आते ही राहुल ने ये ट्वीट किए.

जाते-जाते राहुल से कहते हैं कि बहुत ही जल्द हो सकता है कि साथ काम करने का मौका भी मिले. वैसे हम आपको बता दें कि राहुल सलमान के साथ 'दस' और 'क्योंकि' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »