भाबीजी... फेम Deepesh Bhan के परिवार को राहत, सौम्या टंडन ने 50 लाख का लोन चुकाने में की मदद

भाबीजी घर पर हैं सीरियल के एक्टर दीपेश भान के निधन के बाद उनकी पत्नी पर अपने डेढ़ साल के बेटे की जिम्मेदारी आ गई थी. दूसरी तरफ उनके परिवार पर 50 लाख के होम लोन का बोझ भी आ गया था. ऐसे में एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने उनके परिवार की इस बड़ी मुश्किल को खत्म कर दिया है.

Advertisement
दीपेश भान, सौम्या टंडन दीपेश भान, सौम्या टंडन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

पॉपुलर कॉमेडी शो 'भाबीजी घर पर हैं' के एक्टर दीपेश भान की अचानक हुई मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था. ब्रेन हैमरेज की वजह से 23 जुलाई 2022 को दीपेश भान ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के जाने के बाद खुलासा हुआ था कि उन्हें अपने घर का 50 लाख रुपये का लोन चुकाना था. ये लोन अब दीपेश की पत्नी ने एक्ट्रेस सौम्या टंडन की मदद से चुका दिया है.

Advertisement

खत्म हुआ दीपेश भान का लोन

दीपेश भान के निधन के बाद उनकी पत्नी पर अपने डेढ़ साल के बेटे की जिम्मेदारी आ गई थी. इसके अलावा उनके परिवार पर 50 लाख के होम लोन का बोझ भी आ गया था. कुछ समय पहले इस बात का जिक्र 'भाबीजी घर पर हैं' शो में की एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने भी किया था. अब सौम्या की वजह से ही दीपेश भान की पत्नी और उनके परिवार की ये बड़ी मुश्किल खत्म हो गई है.

दीपेश भान की पत्नी ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि सौम्या टंडन की मदद से उनके परिवार ने महज एक महीने में ही अपना होम लोन चुका दिया है. सौम्या टंडन ने सोशल मीडिया के जरिए दीपेश भान के परिवार के लिए मदद की मांग की थी. इस दौरान उन्होंने लोगों से डोनेश की अपील करते हुए बताया था कि दीपेश भान के परिवार पर लाखों का कर्ज है. सौम्या टंडन की यह मुहिम अब रंग लाई है. 

Advertisement

सौम्या को एक्टर की पत्नी ने कहा शुक्रिया

दिवंगत एक्टर दीपेश भान के इंस्टाग्राम हैंडल से उनकी पत्नी ने अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह कहती दिख रही हैं कि उनके परिवार को लोन से मुक्ति मिल गई है. उन्होंने सौम्या टंडन को शुक्रिया भी कहा है. इस वीडियो में उन्होंने ये भी बताया कि सौम्या के अलावा 'भाबीजी' शो की प्रोड्यूसर बेनिफर कोहली ने भी उनका साथ दिया है. इन दोनों की वजह से ही वह लाखों का कर्ज चुकाने में कामयाब रही हैं.

सौम्या टंडन ने वीडियो पर कमेंट भी किया है. उन्होंने लिखा, 'आपको मेरी तरफ से बहुत सारा प्यार. मैं जानती हूं कि दीपेश ऊपर जहां भी होंगे खुश होंगे.' एक्ट्रेस चारुल मलिक ने भी दीपेश की पत्नी को दुआएं दी. सौम्या टंडन, 'भाबीजी घर पर हैं' शो में अनीता भाभी उर्फ गोरी मेम का किरदार निभा करती थीं. कुछ साल पहले ही उन्होंने इस शो से अलविदा ली थी. हालांकि उनके और शो के बाकी स्टार्स के बीच आज भी दोस्ती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपेश भान ने मुंबई में घर खरीदने के लिए बैंक से होम लोन लिया था. लेकिन घर खरीदने के कुछ समय बाद, 26 जुलाई को उनका निधन हो गया. इसके बाद सौम्या टंडन ने अपने अपने फॉलोअर्स से 50 लाख रुपये जुटाने की अपील की. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया था कि दीपेश भान की पत्नी के पास अब एक छोटा बेटा है, जिसकी उन्हें अकेले ही परवरिश करनी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »