'हिडिम्बा जैसे हंसती हो', अर्चना पूरन सिंह की हंसी का उड़ा मजाक, बोलीं- एडिटिंग का खेल

अर्चना पूरन सिंह ने अपनी हंसी को लेकर होने वाले कमेंट्स और ट्रोलिंग पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे एडिटिंग की वजह से उनकी हंसी को गलत तरीके से दिखाया गया. लेकिन उन्होंने माना कि अगर इससे उन्हें पैसे मिलते हैं तो उन्हें कोई गुरेज नहीं है.

Advertisement
अर्चना की हंसी बनी पहचान (Photo: ITG) अर्चना की हंसी बनी पहचान (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

अर्चना पूरन सिंह अपनी एक्टिंग के अलावा जोरदार हंसी के लिए भी जानी जाती हैं. अक्सर सेलेब्स उनकी हंसी पर कमेंट करते हैं और कहते हैं कि सिर्फ 'हाहा' करने से एक्ट्रेस ने हाई बैंक बैलेंस बना लिया है. इसके लिए उन्हें तारीफ तो मिली पर साथ ही क्रिटिसिज्म भी खूब मिला. कई बार शोज में भी कहा गया कि वो 'हिडिम्बा जैसे हंसती हैं'. हाल ही में अर्चना ने इसपर रिएक्ट किया और बताया कि ये कितना अजीब हो गया है. वहीं जाहिर किया कि कैसे उनकी हंसी के साथ शुरुआत में छेड़छाड़ भी की गई है.

Advertisement

हंसने पर हुए कमेंट, तंग आईं अर्चना

अर्चना ने बताया कि कैसे उन्हें लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स सुनने को मिलते हैं. वो कई बार इससे तंग भी आ जाती है. वहीं कई बार बड़े डायरेक्टर भी उनसे ऐसे सवाल कर बैठते हैं जो उन्हें परेशान कर देता है. अर्चना ने समझाया कि ये इतनी बड़ी बात नहीं है जितनी सबको लगती है.

जूम से बातचीत में अर्चना ने पहले तो कहा कि- सब हंस सकते हैं मेरी तरह, इसमें अलग क्या है. फिर उन्होंने समझाते हुए कहा कि- जिस पॉइंट पर मैं हंसती हूं, या जहां मेरी हंसी ज्यादा लाउड हुई और अंडरलाइन की जाती है. वो ज्यादा जरूरी है. क्योंकि मेरी समझ जो है कॉमेडी के बारे में- मैं सही जगह पर हंसती हूं. 

कैसे होती थी हंसी से छेड़छाड़

अर्चना ने रिएलिटी चेक देते हुए कहा कि- लोग सोचते हैं मैं किसी भी बात पर हंसती हूं. लेकिन असल में कॉमेडी सर्कस के टाइम पर ऐसी एडिटिंग होती थी. जब जोक बहुत खराब होता था तो प्रोड्यूसर मेरी हंसी लगा देते थे, कि इस पंच को पिकअप करने के लिए अर्चना की हंसी लगा दो. तो होता क्या था कि जब पार्टिसिपेंट कहता था- एक आदमी था... वहीं मेरी हंसी आ जाती थी. ऐसी एडिटिंग होती थी... मैं किसी और बात पर हंस रही होती थी लेकिन एडिट करके कहीं और डाल दी जाती थी. 

Advertisement

'मैं कॉमेडियन के किसी धमाकेदार पंच पर हंस रही होती थी, या कहा होता था- ओ माय गॉड.  तो वहां का क्लिप निकालकर कहीं और डाल देते थे. यहां तक कि फिल्म मेकर प्रियदर्शन ने मुझसे पूछा कि अर्चना- तुम इतना क्यों हंसती हो? मैंने कहा कि प्रियन तुम तो फिल्म मेकर हो, तुम्हें तो एडिटिंग का पता होना चाहिए. तो वो बोले- ओ... और मैं सोचता था कि तुम इतना क्यों हंसती हो. तो लोग ऐसे कन्फ्यूज होते थे.'

कपिल शर्मा शो से मिली इज्जत

अर्चना ने आगे बताया कि वक्त के साथ दौर बदल गया है. अब उनकी वैल्यू होती है. वो बोलीं- अब जो आप कपिल शर्मा शो पर देखेंगे वो असली होता है. मैं सही में हंसती हूं, वहां इतने अच्छे पंच और जोक्स होते हैं. तो मुझे ये कहने में कोई हिचक नहीं है कि हां मेरी हंसी बेहतरीन है, और मैं दिल से हंसती हूं. और इससे मुझे पैसे मिल रहे हैं तो मैं तो सीधा हंसते हुए बैंक चली जाऊंगी. 

अक्षय ने भी उड़ाया था मजाक

हाल ही में अर्चना की हंसी पर कमेंट करते हुए अक्षय कुमार ने भी कहा था कि इन्होंने हंसते हंसते खूब पैसे कमा लिए. एक्टर ने कहा था- मुंह पे हंसने से आदमी फंस जाता है, लेकिन आपने मुंह पर हंस-हंसकर जो कमाई की है. मैं आपको बताता हूं कि क्या-क्या कमाई की है. मड आइलैंड में इन्होंने बंगले, मुंह पर हंस-हंसके लंबी-चौड़ी गाड़ियां, मुंह पर हंस-हंसके 200-300 गांवों में फार्महाउस, 5 से 6 हजार प्राइवेट जेट सब खरीद लिए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »