अनुराग का सुसाइड निकलेगा ड्रामा? लीगल एक्शन की तैयारी में भाई, खोलेगा राज

अनुराग डोभाल के भाई बड़ा खुलासा करने की तैयारी में हैं. उन्होंने पोस्ट किया है कि जल्द प्रूफ के साथ वीडियो पोस्ट होगा. मेरे और मेरे परिवार के साथ जो कुछ हुआ है. मैं दो दिन से इसलिए चुप था क्योंकि मेरे पास एक परिवार है जिसकी देखभाल करनी है.

Advertisement
अनुराग डोभाल का भाई करने जा रहा बड़ा खुलासा? (Photo: Screengrab) अनुराग डोभाल का भाई करने जा रहा बड़ा खुलासा? (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST

यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' फेम अनुराग डोभाल सुर्खियों में बने हुए हैं. UK07 Rider के नाम से जाने जाने वाले अनुराग का शनिवार, 7 मार्च को एक्सीडेंट हो गया था. उन्होंने हाईवे पर कार क्रैश कर दी. ये क्रैश यूट्यूबर के फैंस ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देखा. इससे पहले अनुराग डोभाल ने अपने परिवार के सदस्यों पर मेंटल हैरासमेंट और टॉर्चर का आरोप लगाया था. क्रैश के बाद यूट्यूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया और आईसीयू में रखा गया. अब उनके भाई अतुल डोभाल उर्फ Kalam Ink ने परिवार पर लगे आरोपों पर पलटवार किया है.

Advertisement

अनुराग के भाई ने यूट्यूबर का पलटवार

कलम इंक ने ऐलान किया है कि वे जल्द ही एक वीडियो जारी करेंगे, जिसमें उनके माता-पिता, खुद और उनकी मंगेतर के खिलाफ अनुराग द्वारा लगाए गए सभी आरोपों का खंडन किया जाएगा. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, 'कल हर प्रूफ के साथ वीडियो पोस्ट कर रहा हूं. मेरे और मेरे परिवार के साथ जो कुछ हुआ है. मैं दो दिन से इसलिए चुप था क्योंकि मेरे पास एक परिवार है जिसकी देखभाल करनी है. मेरे पापा ने बहुत कुछ सहा और मम्मी ने भी. मुझे नहीं पता कि ये वक्त मेरे मां-बाप कैसे काटेंगे. इसलिए बहुत देर होने से पहले मुझे सच सामने लाना जरूरी है और मैं ये कानूनी तौर पर भी कर रहा हूं. मुझे भारत के कानून पर पूरा भरोसा है. जो सच होगा वो सामने आकर ही रहेगा. बात यहां सच की है और सच के लिए अगर मुझे किसी भी हद तक जाना पड़े तो मैं जाऊंगा.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'अभी तक आपको बस इमोशनल करके सच से दूर रखा गया. जो कुछ हुआ उसका मुझे भी बुरा लगा है और मेरे माता-पिता को भी. लेकिन इससे वो झूठ सच नहीं हो जाता. क्योंकि अभी तक जो भी आरोप मुझ पर, मेरी होने वाली वाइफ पर और मेरे मां-बाप पर लगाए गए हैं, उसका कोई भी सबूत अभी तक नहीं दिया गया है. मैंने उस 2 घंटे की वीडियो के सारे सबूत अपने ब्रॉडकास्ट में डाल दिए. और जब दूसरी तरफ से कोई सबूत नहीं दिया गया तो एक ऐसा कदम उठाया गया जिसके कारण लोग सही-गलत भूलकर बस इमोशन में आकर सपोर्ट करने लगे. क्या अभी तक मुझ पर लगाए गए एक भी आरोप का कोई प्रूफ दिया गया है? मैं चाहता हूं कि अगर मैं गलत हूं, जैसा बताया जा रहा है तो उसके प्रूफ दिए जाएं. बाकी की बातें कल वीडियो में होंगी. भगवान सच को तो नहीं छुपने देगा, इतना मुझे भरोसा है. अगर मैं गलत हूं तो मैं सजा के लिए तैयार हूं और अगर मैं सही हूं तो मुझे इंसाफ भी अब वो लोग दिलाएंगे जो अभी तक मुझे और मेरे मां-बाप को गालियां दे रहे हैं.'

'उसने फर्जी केस दायर किया': कलम

Advertisement

इससे पहले कलम इंक ने भाई अनुराग डोभाल पर आरोप लगाया था कि वह सिर्फ व्यूज के लिए इमोशनल वीडियो पोस्ट कर रहे हैं और अपने माता-पिता को टारगेट कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि अनुराग ने माता-पिता के खिलाफ कानूनी केस हारने के बाद यह स्टंट किया. कलम ने पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा था, 'सभी अपने फैंस के लिए मेरा मैसेज- इन सब में मत पड़ो. उसे इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन बहुत पसंद है. उसने हम पर, मॉम-डैड पर फर्जी केस दायर किया था और जब वो केस लीगली हार गया, तो उसने ये गंदी वीडियो पोस्ट की क्योंकि रीतिका ने भी उसकी खुद की वजह से उसे छोड़ दिया.'

पहले जारी एक वीडियो में अनुराग ने अपने मुश्किल वक्त के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, 'मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम (भाई) और श्रेया हैं. मेरे पास अब कुछ करने को नहीं बचा. मैं बहुत डिप्रेशन में हूं.' वहीं कलम का दावा था कि अनुराग अपनी पत्नी को मारते थे, इसलिए वो उन्हें छोड़कर गई. इस बीच मन्नारा चोपड़ा, मुनव्वर फारुकी, रजत दलाल, अली गोनी, अभिषेक कुमार, मिस्टर फैजू, मनीषा रानी, एल्विश यादव और प्रिंस नरुला ने अनुराग के समर्थन में आवाज उठाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement