पत्नी पर करोड़पति यूट्यूबर ने उठाया हाथ, छोड़कर चली गई घर, भाई ने खोली पोल

अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया और अनुराग पर झूठ बोलने आरोप लगाया. कलम का कहना था कि यूट्यूबर ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने कुछ चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए, जिनमें से एक में अनुराग खुद कुबूल रहे हैं कि उन्होंने अपनी पत्नी रितिका पर हाथ उठाया था.

Advertisement
अनुराग डोबाल ने उठाया पत्नी पर हाथ? (Photo: Instagram/@anurag_dobhal) अनुराग डोबाल ने उठाया पत्नी पर हाथ? (Photo: Instagram/@anurag_dobhal)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:40 AM IST

रियलिटी शो 'बिग बॉस' के सीजन 17 में नजर आए यूट्यूबर अनुराग डोबाल विवादों में छाए हुए हैं. उन्होंने 5 मार्च को अपने यूट्यूब चैनल पर एक चौंकाने वाला वीडियो शेयर किया था. दो घंटे लंबे इस वीडियो में अनुराग ने अपने परिवार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया. यूट्यूबर का कहना था कि उनके माता-पिता ने उन्हें टॉर्चर किया है, उनके भाइयों से भी उन्हें परेशान किया हुआ है. घरवालों से परेशान होकर उनकी पत्नी घर छोड़कर चली गई हैं. साथ ही अनुराग ने सुसाइड की कोशिश की तरफ भी इशारा किया था.

Advertisement

पत्नी को मारते थे यूट्यूबर?

इसके बाद अनुराग डोबाल के भाई कलम ने वीडियो का जवाब दिया और अनुराग पर झूठ बोलने आरोप लगाया. कलम का कहना था कि यूट्यूबर ये सब व्यूज के लिए कर रहे हैं. कलम ने अपने इंस्टाग्राम चैनल K-Old World पर कई सबूत शेयर किए. इनमें से एक स्क्रीनशॉट ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. ये स्क्रीनशॉट अनुराग डोबाल की अपनी एक करीबी दोस्त से चैट का है, जिसमें वो अपनी पत्नी रितिका को मारने की बात खुद कुबूल कर रहे हैं.

अनुराग डोबाल चैट में अपनी दोस्त को बताते हैं कि पत्नी रितिका चौहान और उनकी हाथापाई हो गई है. इसके बाद वो कह रहे हैं कि रितिका ने उसी दोस्त के बारे में कुछ कहा था, जिसके बदले यूट्यूबर ने उन्हें 'बजा दिया'. अनुराग ने आगे लिखा है कि उन्हें रितिका को मारना नहीं चाहिए थे. लेकिन वो उन्हें परेशान कर रही थी तो उन्होंने खींच कर पत्नी को थप्पड़ मारा है, जिसके बाद वो शांति बैठी हुई है. अपनी इस हरकत पर अनुराग डोबाल काफी गर्व करते महसूस हो रहे हैं. उन्होंने दोस्त को हंसने वाली इमोजी भी भेजी हुई है.

Advertisement
अनुराग डोबाल के भाई ने शेयर की चैट (Photo: Screengrab)

भाई ने बताया था झूठा

डोबाल की चैट शेयर करने के साथ ही कलम ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक नोट भी शेयर किया था. इसमें उन्होंने लिखा था, 'मैं अपने वादे का पक्का हूं. सभी सबूत मेरे पॉडकास्ट चैनल पर दिए गए हैं. चिल करो गाइज. ये उसकी रोज की चीज है. वो व्यूज के लिए यही करता है. उसने एक तरफा कहानी पोस्ट की, लेकिन सच नहीं बताया. मेरे सभी फैंस को मेरा मैसेज है कि इस सब में मत पड़ना. वो इंस्टाग्राम पर ट्रैक्शन पसंद करता है. उसने हम पर, पेरेंट्स पर फेक केस किया था, और जब वो कानूनी रूप से हार गया, तो उसने ये वीडियो पोस्ट किया, क्योंकि रितिका भी उसके अपने कामों की वजह से उसे छोड़कर चली गई है.'

अनुराग डोबाल ने लगाए बड़े आरोप

अनुराग डोबाल ने यूट्यूब पर 2 घंटे लंबा वीडियो शेयर किया था. इसमें यूट्यूबर ने रोते हुए बताया, 'पिछले कुछ महीनों में, मेरी जिंदगी इतनी बुरी तरह बदल गई है कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिंदगी मुझे ऐसे पटक के छोड़ेगी.' अपनी जिंदगी के शुरुआती संघर्षों के बारे बात करते हुए अनुराग ने खुलासा किया था कि 14 साल की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर निकला था. परिवार के दबावों के बीच उन्होंने अपने सपनों को पूरा किया.

Advertisement

अनुराग ने आगे कहा कि उनके परिवार ने हमेशा पत्नी रितिका चौहान संग उनके रिश्ते का विरोध किया है. इसकी वजह दोनों की जाति अलग होना है. उन्होंने दावा किया था कि शादी से कुछ दिन पहले ही उनके पेरेंट्स ने सेरेमनी में शामिल होने से इनकार कर दिया था. साथ ही सभी रिश्तेदारों के सामने उनसे हाथ जुड़वा और पैर पड़वाकर माफी मंगवाई गई थी. यूट्यूबर का कहना था कि पेरेंट्स ने उन्हें कहा था कि ना 'हम खुश रहेंगे ना तुझे खुश रहने देंगे.'

अनुराग ने यह भी दावा किया था कि उनकी पत्नी रितिका उनसे अलग हो गई हैं, क्योंकि उन्हें मैनिपुलेट किया गया. वो बोले, 'रितिका, कई लोगों ने तुम्हें प्रभावित किया और झूठ बोला, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया और तुम्हारे लिए सब कुछ किया.' अनुराग ने सभी को चौंकाते हुए कहा था कि वो परेशान होकर सुसाइड की कोशिश कर चुके हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement