'अनुपमा' के सेट पर दर्दनाक मौत, लेकिन जारी रही शूटिंग, मेकर्स से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने अनुपमा सेट पर मौजूद सुरक्षा सावधानी न बरतने के लिए मेकर्स और चैनल की आलोचना की. साथ ही बताया कि अगले ही दिन शूटिंग फिर से शुरू हो गई, जिसमें जानमाल के नुकसान की कोई परवाह नहीं की गई.

Advertisement
Anupama Anupama

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

अनुपमा शो के मेकर्स एक बार फिर मुश्किल में पड़ गए हैं. शो के सेट पर एक भयानक हादसा हुआ जिसके बाद क्रू के एक मेंबर की जान चली गई. क्रू मेंबर विनीत कुमार मंडल की 14 नवंबर को बिजली का झटका लगने से जान चली गई. 32 साल के विनीत शो में कैमरा अटेंडेंट के तौर पर काम करते थे. जब ये हादसा हुआ वो ड्यूटी पर ही थे. 

Advertisement

लेकिन इसके बाद से शो के मैनेजेमेंट को लेकर प्रोड्यूसर और टीम पर आरोप लगने लगे हैं. माना जा रहा है कि सेट पर पर्याप्त इंतजाम ना होने की वजह से विनीत की जान गई. इस लापरवाही के लिए प्रोड्यूसर राजन शाही पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. 

अनुपमा मेकर्स ने बरती लापरवाही

ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में सेट पर मौजूद सुरक्षा सावधानी न बरतने के लिए मेकर्स और चैनल की आलोचना की. सुरेश ने शेयर किया कि "अनुपमा की शूटिंग पिछले कुछ सालों से हो रही है. हालांकि, 14 नवंबर को सेट पर एक घटना हुई, जिसमें हमारे एक कर्मचारी, 32 साल विनीत कुमार मंडल, जो कैमरा अटेंडेंट के रूप में काम करते थे, की शूटिंग के दौरान बिजली का झटका लगने से मौत हो गई."

Advertisement

सुरेश ने प्रोड्यूसर और चैनल पर घटना को दबाने की कोशिश करने का आरोप लगाया और दावा किया कि "चैनल, प्रोड्यूसर और प्रोडक्शन हाउस मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं. गलत खबर फैलाई गई, लेकिन सेट पर हर बार ऐसी घटनाएं होती रहती हैं और मजदूर बिजली के झटके से या सेट पर आग लगने से मर जाते हैं. ऐसा इसलिए होता है क्योंकि प्रोडक्शन हाउस और चैनल कुछ पैसे बचाने के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपाय नहीं करते हैं."

मौत के बावजूद जारी रही शूटिंग

उन्होंने आगे कहा, "तार खुले होते हैं जो जानलेवा हो जाते हैं, लेकिन ये लोग क्रू वर्कर्स को कीड़ों के रूप में देखते हैं. ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में, मैं सरकारी अधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि वो अनुपमा के मेकर्स और फिल्म सिटी के अधिकारियों के खिलाफ हत्या के लिए एफआईआर दर्ज करें. फिल्म सिटी के सभी अधिकारियों को भी सेट पर लापरवाही के बारे में पता है, लेकिन वो कभी कार्रवाई नहीं करते हैं. मृतक के परिवार को मुआवजे के रूप में 1 करोड़ रुपये दिए जाने चाहिए और जांच की जानी चाहिए."

सुरेश गुप्ता ने ये भी बताया कि "रात 9:30 बजे सेट पर करंट लगने से एक कर्मचारी की मौत हो गई. इस दुखद घटना के बावजूद, शूटिंग रोकी नहीं गई और फिल्म सिटी में आधी रात तक लगातार चलती रही. हैरानी की बात ये है कि अगले ही दिन शूटिंग फिर से शुरू हो गई, जिसमें जानमाल के नुकसान की कोई परवाह नहीं की गई." इस पूरे मामले पर अभी तक मेकर्स या चैनल की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »