'सीता' बनकर ट्रोल हुईं 'कच्चा बादाम गर्ल' अंजलि अरोड़ा, किस धर्म में करेंगी शादी? तोड़ी चुप्पी

सोशल मीडिया सेंसेशन अंजलि अरोड़ा, जो 'कच्चा बादाम' वीडियो से लोकप्रिय हुईं, अब अभिषेक सिंह की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की' में माता सीता की भूमिका निभाने जा रही हैं. फिल्म रिलीज से पहले उन्होंने बताया कि वो किस धर्म में शादी करेंगी.

Advertisement
Anjali Arora controversial Anjali Arora controversial

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:15 AM IST

अंजलि अरोड़ा आज सोशल मीडिया और मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित चेहरों में से एक बन गई हैं. उनकी पहचान 'कच्चा बादाम' वायरल वीडियो से बनी, लेकिन अब वो माता सीता की भूमिका में बड़े पर्दे पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. अंजलि, अभिषेक सिंह के निर्देशन में बन रही फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की' में माता सीता का किरदार निभा रही हैं. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

Advertisement

फिल्म रिलीज से पहले अंजलि का शादी को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एल्विश यादव उनसे पूछ रहे हैं कि वो किस धर्म में शादी करेंगी. आइए देखते हैं कि अंजलि ने क्या जवाब दिया. 

किस धर्म में शादी करेंगी अंजलि 
एल्विश अपने पॉडकास्ट में अंजलि से पूछते हैं कि आप किस धर्म में शादी करना चाहेंगी. वो कहती हैं कि जाट. एल्विश ने कहा कि जाट धर्म नहीं है. धर्म मतलब हिंदू, मुसलमान, सिख-ईसाई. अंजलि ने कहा कि मैं हिंदू या सरदार में शादी करना चाहूंगी. एल्विश ने कहा कि आप सिख हो ना. वो कहती हैं कि हां. 

इसके बाद उनसे पूछा गया कि अगर आपको कोई 10 लाख रुपये कैश और गाने के लिए एक करोड़ व्यूज ऑफर करे, तो आप क्या लेना चाहोगी. वो कहती हैं कि दोनों में कुछ नहीं. अगर पैसे आने होंगे, तो आ जाएंगे. अगर व्यूज मिलने होंगे, तो मिल जाएंगे. इस पर एल्विश कहते हैं कि वाह. 

Advertisement

अंजलि के करियर पर नजर डालें, तो वो शुरुआत से ही टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर डांस, लिप-सिंक वीडियो बनाती थीं. 2022 में बंगाली गाने 'कच्चा बादाम' पर उनका डांस वीडियो इतना वायरल हुआ कि वो रातों-रात 'कच्चा बादाम गर्ल' बन गईं. इसके बाद उन्होंने कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' सीजन 1 में हिस्सा लिया, जहां मुनव्वर फारुकी के साथ उनकी केमिस्ट्री उन्हें और भी लोकप्रिय बना गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »