'आज खुश तो बहुत होगे तुम' आइकॉनिक डायलॉग पर डांस देख इम्प्रेस हुए अमिताभ

एक डास रियलिटी शो में डांस ग्रुप फील क्रू ने अमिताभ के इस डायलॉग पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी. अमिताभ को ये डांस परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई. उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया.

Advertisement
अमिताभ बच्चन अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 दिसंबर 2020,
  • अपडेटेड 2:08 PM IST

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के वैसे तो कई डायलॉग लोगों की जुबां पर हैं. रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, मगर नाम है शहंशाह से लेकर हम जहां खड़े होते हैं लाइन वहां से शुरू होती है तक अमिताभ के अनगिनत डायलॉग फेमस हुए हैं. वहीं फिल्म दीवार का डायलॉग आज खुश तो बहुत होंगे तुम फैंस के दिलों में एक खास जगह रखता है. इस डायलॉग को सलीम-जावेद ने लिखा था. आज अमिताभ ने इस डायलॉग से जुड़ी एक शानदार परफॉर्मेंस फैंस के साथ शेयर की है. 

Advertisement

दरअसल, एक डास रियलिटी शो में डांस ग्रुप फील क्रू ने अमिताभ के इस डायलॉग पर बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस दी. इस डांस क्रू में सभी 18-21 साल के बच्चे हैं. अमिताभ को ये डांस परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई. उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा- दीवार. कभी नहीं सोचा था कि सलीम-जावेद के लिखे हुए इस आइकॉनिक डायलॉग को ऐसे रीप्रेजेंट किया जाएगा. 🌹🙏🙏


देखें: आजतक LIVE TV  

क्या है पूरा डायलॉग?

डायलॉग है- 'आज खुश तो बहुत होगे तुम. जो आजतक तुम्हारे मंदिर की सीढियां नहीं चढा, जिसने आजतक तुम्हारे सामने सिर नहीं झुकाया. जिसने आजतक तुम्हारे सामने कभी हाथ नहीं जोड़े. वो आज तुम्हारे सामने हाथ फैलाए खड़ा है.' 

'बहुत खुश होगे कि आज मैं यहां आया. लेकिन तुम जानते हो कि जिस वक्त मैं यहां खड़ा हूं... वो औरत जिसके माथे से तुम्हारी चौखट का पत्थर घिस गया. वो औरत, जिस पर ज़ुल्म बढ़े, तो उसकी पूजा बढ़ी. वो औरत जिस पर जुल्म हुए, वो औरत जो जिदंगी भर जलती रही, लेकिन तुम्हारे मंदिर में दीप जलाती रही. वो औरत आज जिंदगी और मौत की सरहद पर खड़ी है. ये तुम्हारी हार है.' 

Advertisement

'क्या कसूर है उसका, कौनसा पाप कौनसा जुर्म किया है उसने. क्या उसका जुर्म ये है कि वो मेरी मां है. क्या उसका जुर्म ये है कि उसने मुझे जन्म दिया है. क्या उसका जुर्म ये है कि मैं उससे प्यार करता हूं. ये किस जुर्म की सजा दी जा रही है उसे. हम घर से बेघर हो गए, मेरा बाप जीते जी मर गया. मेरी मां सुहागन होते हुए भी विधवा बनी रही. मैंने तुमसे कभी कुछ नहीं मांगा. आज मांगता हूं. मेरी मां मुझे वापस दे दो. मेरी मां मुझे वापस दे दो...'

वर्क फ्रंट पर अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति में नजर आ रहे हैं. वो झुंड, चेहरे, ब्राह्मास्त्र जैसी फिल्मों में नजर आएंगे. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement