गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की नहीं टूटी शादी, पब्लिसिटी के लिए रचा तलाक का ड्रामा! वायरल दावे ने उड़ाए होश

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की शादी टूटने की खबरें चर्चा में हैं. आकांक्षा ने रियलिटी शो लॉकअप में बताया कि वे दोनों तलाक ले रहे हैं. इस खुलासे के बाद इंटरनेट पर कई तरह के रिएक्शन सामने आए हैं, कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट मान रहे हैं.

Advertisement
झूठी हैं आकांक्षा? (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial) झूठी हैं आकांक्षा? (Photo: Instagram/@gauravkhannaofficial)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला की शादी टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है. एक्ट्रेस ने रियलिटी शो लॉकअप में आते ही बड़ा सीक्रेट रिवील किया. आकांक्षा ने बताया कि उनकी गौरव खन्ना संग 10 साल की शादी टूट रही है. दोनों तलाक ले रहे हैं. पिछले 1 साल से वो अलग रह रहे हैं. आकांक्षा ये कहना नहीं भूलीं कि वो आपसी सहमति से तलाक ले रहे हैं. दोनों कंपैटेबल नहीं हैं. साथ में फ्यूचर नहीं देखते. आकांक्षा के इस खुलासे ने इंटरनेट पर कोहराम मचा दिया है.

Advertisement

ट्रोल हुईं आकांक्षा
फैंस ये सोचकर सदमे में हैं कि अगर उनकी शादी में खटपट थी तो क्यों उन्होंने बिग बॉस में झूठा प्यार का एंगल क्रिएट किया? क्यों वो बिग बॉस खत्म होने के बाद भी साथ में नाचते, गाते, रोमांटिक होते और डिनर डेट पर जा रहे थे? यूजर्स कपल के प्यार के झूठे नाटक को देखकर हैरान है. गौरव ने अभी तक इस मामले में चुप्पी नहीं तोड़ी है. वहीं आकांक्षा का कहना है वो लाइफ में अकेले रहकर फ्रीडम को एंजॉय करना चाहती हैं. इंटरनेट दो गुटों में बंटा हुआ है. कईयों को लगता है आकांक्षा तलाक की बात पर झूठ बोल रही हैं. उनके चेहरे पर शादी टूटने का कोई गम नहीं दिखा. इससे भी अटपटा लोगों को ये लगा कि लॉकअप के प्रीमयर वाले दिन वो हंसते हुए अपनी शादी टूटने की न्यूज दे रही थीं.

Advertisement

झूठा है आकांक्षा का दावा?
इंटरनेट पर बिग बॉस फैनक्लब खबरी ने बड़ा दावा किया है. जिसके मुताबिक, आकांक्षा चमोला ने कहा है कि वो पब्लिसिटी के लिए गौरव खन्ना को तलाक दे रही हैं. पोस्ट के मुताबिक, आकांक्षा का तलाक विवाद नेटफ्लिक्स की तरफ से रचा गया पब्लिसिटी स्टंट है. सब कुछ प्री-प्लान है. इस प्लान में नेटफ्लिक्स ही नहीं गौरव और आकांक्षा भी शामिल हैं. ये सब नेटफ्लिक्स की तरफ से शो को लेकर बज और हाईप क्रिएट करने के लिए किया गया. यूजर्स ये दावा सुनकर माथा पकड़ रहे हैं. उनके मुताबिक, अगर तलाक की ये न्यूज पब्लिसिटी स्टंट हुई तो ये चीपनेस की हद पार करना होगा. खैर, देखते हैं शो में आकांक्षा पति संग अपनी शादी पर और क्या-क्या खुलासे करती हैं.

आकांक्षा और गौरव की शादी बिग बॉस के वक्त भी चर्चा में रही थी. शो में कई दफा गौरव ने पिता बनने की ख्वाहिश जताई थी. लेकिन उन्होंने ये भी साफ कहा कि आकांक्षा को बच्चे नहीं चाहिए. इसलिए वो पत्नी की मर्जी का सम्मान करेंगे. वो आकांक्षा को कभी बच्चे के लिए फोर्स नहीं करेंगे. दूसरी तरफ, आकांक्षा साफ कह चुकी हैं कि वो बच्चा नहीं चाहतीं, करियर पर उनका पूरा फोकस है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »