कम नहीं हुआ Sidharth Shukla का फैंडम, निधन के बाद बढ़े करीब 1 मिलियन इंस्टा फॉलोअर्स

सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. उनके यूं अचानक चले जाने से उनकी मां, बहनें और करीबी दोस्त शहनाज गिल का बुरा हाल है. उनके लिए इस गम से निकलना इतना आसान नहीं होगा.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST
  • मौत के बाद भी लोकप्रिय सिद्धार्थ शुक्ला
  • इंस्टा फॉलोअर्स में 1 मिलियन का इजाफा
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ था निधन

टीवी के जाने माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत पर अभी तक विश्वास कर पाना मुश्किल है. कैसे एक हंसता मुस्कुराता चेहरा अचानक ही इस दुनिया को अलविदा कह गया, ये हर किसी के लिए शॉकिंग है. सोशल मीडिया पर छाए रहने वाले सिद्धार्थ शुक्ला निधन के बाद भी चर्चा में बने हुए हैं. गौर करने वाली बात ये है कि सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद उनके इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या में इजाफा हुआ है. 

Advertisement

निधन के बाद भी सिद्धार्थ की लोकप्रियता नहीं हुई कम

निधन से पहले सिद्धार्थ शुक्ला के इंस्टा फॉलोअर्स 3.5 मिलियन थे. उनके निधन के 6 दिन बाद यानी कि 8 सितंबर को सिद्धार्थ के इंस्टा फॉलोअर्स की संख्या पर नजर डालें तो ये 4.4 मिलियन हैं. इसका मतलब बीते 6 दिनों में सिद्धार्थ शुक्ला के इंस्टा फॉलोअर्स 1 मिलियन के करीब बढ़े हैं.


 

ये सिद्धार्थ का चार्म और करिश्मा ही है जो निधन के बाद भी वे अपने चाहने वालों के दिलों में राज कर रहे हैं. सिद्धार्थ इंस्टा पर सिर्फ 6 लोगों को ही फॉलो कर रहे थे. इनमें उनकी खास दोस्त शहनाज गिल, एकता कपूर, मनीष मल्होत्रा, कलर्स टीवी, एंडमोल इंडिया शामिल थे. सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ था. उनके यूं अचानक चले जाने से उनकी मां, बहनें और करीबी दोस्त शहनाज गिल का बुरा हाल है. उनके लिए इस गम से निकलना इतना आसान नहीं होगा.

Advertisement


 

सिद्धार्थ शुक्ला को अभी अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल करना था. महज 40 साल की उम्र में यूं अलविदा कह जाना हर किसी को हैरान कर गया है. फिटनेस फ्रीक सिद्धार्थ को दिल का दौरा पड़ेगा किसी ने इसकी कल्पना नहीं की थी. सिद्धार्थ के वर्कफ्रंट पर कई प्रोजेक्ट अधूरे रह गए हैं. उनका शहनाज गिल के साथ एक म्यूजिक वीडियो भी शूट होना था. सिद्धार्थ बिग बॉस सीजन 13 के विनर रहे हैं. इस शो ने सिद्धार्थ के करियर में चार चांद लगाए. इस शो ने सिद्धार्थ के फैंडम में जबरदस्त इजाफा किया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »