टीवी वर्ल्ड की कई यंग हसीनाएं हैं जो सफलता के मामले में दिग्गज कलाकारों को टक्कर देती हैं. इन हीरोइनों ने कम उम्र में कामयाबी हासिल कर लैविश लाइफ को पाया. नाम, दौलत, शोहरत कमाई. खेलने-कूदने की उम्र में इतनी मेहनत कर डाली कि टीनएज में करोड़ों की मालकिन बनीं.
Photo: Instagram @avneetkaur_13
अपनी मेहनत के बलबूते इन हीरोइनें ने ना सिर्फ करोड़ों का लग्जूरियस घर खरीदा, बल्कि इनके पास महंगी गाड़ियों और एक्सेसरीज का भी दमदार कलेक्शन है. जानते हैं इन टीवी एक्ट्रेसेज के बारे में....
Photo: Instagram @ashnoorkaur
अशनूर कौर ने 19 की उम्र में मुंबई में आलीशान घर खरीदा था. उनका ये लग्जूरियस घर एडवांस टेक्नॉलजी से बना है. घर के पर्दे एलेक्सा से कनेक्टेड हैं. म्यूजिक स्पीकर्स वॉल माउंटेड हैं. अशनूर ने अपने पेरेंट्स के लिए भी एक और अपार्टमेंट खरीदा हुआ है.
Photo: Instagram @ashnoorkaur
'ये है मोहब्बतें' की रुहानिका धवन टीवी का बड़ा नाम हैं. महज 15 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में अपना ड्रीम हाउस खरीदा था. उन्होंने अपने घर का होम टूर भी दिया था.
Photo: Instagram @ruhaanikad
झांसी की रानी, इंटरनेट वाला लव जैसे शोज में दिखीं अनुष्का सेन की गिनती यंग स्टार के रूप में होती है. वो कोरिया में भी फेमस हैं. 21 की उम्र में अनुष्का ने करोड़ों का घर खरीदकर फैंस को ट्रीट दी थी.
Photo: Instagram @avneetkaur_13
जन्नत जुबैर रहमानी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. 21 साल की यंग एज में वो आलीशान घर की मालकिन बनीं. इंस्टा पर वो अपने ड्रीम हाउस की झलक दिखाती रहती हैं. जन्नत एक्टिंग के अलावा अबाया का बिजनेस भी करती हैं.
Photo: Instagram @jannatzubair29
अवनीत कौर इंडिया ही नहीं विदेश में भी फेमस हैं. 21 साल की उम्र में वो करोड़ों के घर की मालकिन बनी थीं. उनका घर लैविश और हाईटेक सुविधाओं से लैस है.
Photo: Instagram @avneetkaur_13
'ये उन दिनों की बात है' फेम आशी सिंह का करियर ग्राफ रॉकेट की तरह आसमान छू रहा है. 25 की उम्र में उन्होंने मुंबई में आलीशान घर खरीदकर पेरेंट्स को गर्व महसूस कराया था.
Photo: Instagram @i_ashisinghh
सुंबुल तौकीर खान को टीवी शो इमली के अलावा बिग बॉस 16 में देखा गया. महज 19 की उम्र में सुंबुल में आलीशान घर खरीदा.
Photo: Instagram @sumbul_touqeer
सिद्धार्थ निगम टीवी के बड़े स्टार हैं. 22 साल की उम्र में उन्होंने मुंबई में आलीशान घर खरीदा था. वो टीवी शो से स्टार बनने के बाद फिल्मों में दिखे. उन्होंने अलादीन, चंद्र नंदिनी, चक्रवर्ती अशोक सम्राट में काम किया है.
Photo: Instagram @thesiddharthnigam