Advertisement

टीवी

2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी संग अफेयर के चर्चे, तलाक से डरा एक्टर, बोला- शादी नहीं करूंगा

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST
  • 1/8

श्वेता तिवारी टेलीविजन की वो स्टार हैं, जिनका नाम किसी ना किसी स्टार के साथ जुड़ता रहता है. पिछले कुछ सालों से उनका नाम विशाल आदित्य सिंह के साथ जोड़ा जा रहा है. 
 

  • 2/8

टेली चक्कर को दिए इंटरव्यू में विशाल ने उनके और श्वेता तिवारी के रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा कि वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ नहीं. 
 

  • 3/8

विशाल से जब उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि सिंगल हूं. शादी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा- किसी के साथ रहने के साथ रहने के लिए शादी क्यों करना है. जानेमन तुम भी आओ अपनी दुनिया छोड़कर हम भी आते हैं. 

Advertisement
  • 4/8

एक्टर ने कहा कि मुझे शादी करके छोड़ना नहीं है. जिस तरह से तलाक हो रहे हैं. वो देखते हुए मुझे शादी नहीं करनी है. दुनिया में जो हो रहा है. वो मेरे साथ भी होगा. मेरे साथ कौन सा अलग हो जाएगा. 

  • 5/8

मैं आमिर खान की तरह नहीं हूं, जब तक करता ही रहूं, जब शादी परफेक्ट ना हो जाए. एक ही लाइफ है. एक ही शादी करूंगा. मुझे शादी में फेल नहीं होना है. इसलिए शादी नहीं करूंगा. तुर्जबा यही कहता है कि शादी नहीं करूंगा. 

  • 6/8

'लोग मुझसे कहते हैं कि मोहब्बत तीन साल बाद बैक टू गेट हो जाती है. इसके बाद कंपैटिबिलिटी, आलू प्याज यही रह जाता है. फिर मुझे समझ आया कि अगर मैं अपनी बीवी को प्यार नहीं करता. तो मैं इसके कंपैटिबिलिटी होंगा ही नहीं.'

Advertisement
  • 7/8

विशाल ने कहा कि अगर वो मुझे प्यार नहीं करती, तो मेरे लिए एडजस्टमेंट करेगी ही नहीं. मुझे लड़की चाहिए नहीं. ना मुझे गुनी चाहिए. ना मुझे घरेलू नहीं चाहिए. इंटीमेसी भी बहुत जरूरी है.

  • 8/8

एक्टर कहते हैं कि जब तक आपको दिल से किसी के साथ इंटीमेट होने का मन ना करे, तब तक शादी करना भी बेकार है. उन्होंने कहा कि मैं कभी शादी नहीं करूंगा. 

All Photos: Instagram @shweta.tiwari/@vishalsingh713

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement