90 के दशक के ऐसे कई लोकप्रिय सीरियल्स हैं, जो आज भी लोगों के दिलों में खास जगह रखते हैं. इन्हीं शोज में एक शक्तिमान है. शक्तिमान सीरियल का क्रेज बच्चों के सिर चढ़कर बोलता था. सुपरहीरो शक्तिमान ने लोगों को ऐसा दीवाना बना दिया था कि घर-घर बच्चे शक्तिमान बनने की कोशिश करते थे.
कई साल हो गए लेकिन आज भी लोग ना तो शक्तिमान को भूल पाए हैं और ना ही इसकी स्टारकास्ट को. जानते हैं कि आज शक्तिमान के सितारे कहां हैं.
PHOTO: Social Media
सबसे पहले बात करते हैं शक्तिमान के लीड हीरो मुकेश खन्ना की. मुकेश खन्ना ने शो में गंगाधर और शक्तिमान दोनों का रोल अदा किया था. वो निर्माता के तौर पर भी शो से जुड़े हुए थे. शक्तिमान के बाद वो वारिस और वेब शो कैलाश पर्वत जैसे शोज में नजर आए थे. मुकेश खन्ना गुजराती सिनेमा में भी एक्टिव हैं. 2025 में उन्हें गुजराती फिल्म विश्वगुरु में देखा गया था. उनका अपना यूट्यूब चैनल भी है.
PHOTO: Instagram @iammukeshkhanna
हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार टॉम एल्टर शक्तिमान में महागुरु के किरदार में नजर आए थे. महागुरु के किरदार में उन्होंने दर्शकों अपनी अदाकारी की गहरी छाप छोड़ी. अफसोस अपनी एक्टिंग से लोगों को एंटरटेन करने वाले टॉम एल्टर ने 2017 में दुनिया को अलविदा कह दिया.
PHOTO: Social Media
गीता विश्वास का रोल भी काफी चर्चा में रहा था.शक्तिमान के पहले एपिसोड से लेकर 16 एपिसोड तक गीता विश्वास का किरदार किटू गिडवानी ने अदा किया था. किटू टेलीविजन के कई पॉपुलर शोज का हिस्सा थीं, लेकिन फिर उन्होंने 2 दशक तक छोटे पर्दे से दूरी बना ली थी. लेकिन वो वेब शो और फिल्मों में एक्टिव थीं. करीब 20 साल बाद उन्होंने 2023 में हम रहे ना हम शो से टीवी पर कमबैक किया था.
PHOTO: Instagram @iamkitugidwani
शक्तिमान में कपाला नाम का एक खतरनाक खलनायक भी था. अपने खूखांर लुक को लेकर कपाला काफी सुर्खियों में रहा था. शक्तिमान में कपाला का रोल अफगानिस्तानी फिल्म कलाकार फकीर नबी ने अदा किया था. एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है. 2020 में उनका निधन हो गया था.
PHOTO: Social Media
शक्तिमान में तमराज किलविश का किरदार सुरेंद्र पाल ने निभाया था. शो में उन्होंने खलनायक की भूमिका को इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग दंग रह गए थे. एक्टर फिल्म और टेलीविजन दोनों में एक्टिव हैं. 2024 में उन्हें तेरी मेरी डोरियां में देखा गया था. सुरेंद्र पाल ने आजतक जो भी किरदार निभाया है, उसमें अपना 100 पर्सेंट दिया है.
PHOTO: Instagram @actorsurendrapal
डॉ जैकाल को कैसे भूला जा सकता है. शक्तिमान में साइंटिस्ट डॉ जैकाल की भूमिका में ललित परिमू ने निभाई थी. शक्तिमान के बाद कई मूवीज और शोज का हिस्सा बने. वो आज भी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @lalit.parimoo28
किटू गिडवानी के बाद गीता विश्वास का रोल वैष्णवी मैकडोनाल्ड की झोली में आ गिरा. शक्तिमान सीरियल से उनकी लोकप्रियता आसमान छूने लगी और वो आज भी टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव हैं.
PHOTO: Instagram @vaishnavimacdonald_official