संभावना सेठ टेलीविजन और यूट्यूब की दुनिया की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. इन दिनों उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं. शादी के 10 साल बाद वो जुड़वा बच्चों की मां बन चुकी हैं.
संभावना को सेरोगेसी से जुड़वा बच्चे हुए. मां बनने के दो हफ्ते बाद वो काम पर लौट चुकी हैं. हाल ही में वो राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' पर पहुंचीं.
नेशनल टीवी पर उन्होंने प्रेग्नेंसी और मदरहुड को लेकर अपना अनुभव शेयर किया. संभावना ने कहा कि लगभग 2 साल पहले मेरा मिसकैरेज हुआ था, तब मैं तीन महीने की प्रेग्नेंट थी.
'उस समय बहुत लोग, हर कोई, मुझसे कहता था कि मत चलो, यहां मत जाओ, वो मत करो, बाजार क्यों गईं, गाड़ी में क्यों बैठीं.'
'जब मिसकैरेज हुआ तो सब एक ही बात कहते थे कि वो घूम रही थी, चल रही थी, काम नहीं करना चाहिए था. जबकि हमने मेडिकल रूप से जांच कराई तो कारण कुछ और ही निकला.'
'फिर मेरे साथ एक और बार मिसकैरेज हुआ. उस समय मैं व्लॉगिंग भी नहीं करती थी. आखिरी मिसकैरेज 2 साल पहले हुआ था और ये सबको पता है.'
'जिस दिन हम ये अनाउंसमेंट करने वाले थे हमने प्रेगनेंसी का फोटोज़ूट भी किया था. जिस दिन हम पोस्ट डालने वाले थे उसी सुबह मेरा स्कैन था और स्कैन में पता चला कि बच्चे की धड़कन 15 दिन पहले ही बंद हो चुकी थी.'
संभवना ने एक आम धारणा पर सवाल उठाया, 'मैं उनसे यह भी पूछना चाहती हूं कि लोगों के दिमाग में ये धारणा क्यों रहती है कि अगर कोई गर्भवती है तो बस वहीं रुक जाओ, जिंदगी यहीं ठहर जाए. ये सोच क्यों है?'
ट्रोलिंग पर उन्होंने कहा कि मैंने बहुत ज्यादा ट्रोलिंग झेली है. इसलिए मुझे ये सवाल था. मान लो वो बच्चा नहीं हुआ या जो भी हुआ उसका कारण कुछ भी हो सकता है.
एक्ट्रेस ने कहा कि मिसकैरेज का कारण निश्चित रूप से ये नहीं था कि मैं कहीं जा रही थी, मैं काम कर रही थी, मैं बाहर निकल रही थी या टीवी देख रही थी. अब लोग कहते हैं कि मैंने टीवी पर क्या देखा उससे भी मुझ पर असर पड़ा होगा, पता नहीं.
All Photos: Instagram @sambhavnasethofficial