Advertisement

टीवी

38 की एक्ट्रेस के जुड़वा बच्चे, महीनों छिपाई प्रेग्नेंसी, 12 घंटे किया शूट-नाक से बहा खून, छलका दर्द

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:21 PM IST
  • 1/9

टीवी स्टार रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां हैं. एक्ट्रेस ने अपने मदरहुड फेज पर बात की है. उन्होंने बताया कि जिंदगी कितनी बदल गई है.
 

  • 2/9

रुबीना ने टाइम्स ऑफ इंडिया टीवी संग बातचीत में बताया कि एक पंजाबी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने अपनी ट्विन प्रेग्नेंसी को छिपाया था.
 

  • 3/9

प्रेग्नेंसी छिपाना उनके लिए भारी पड़ा. सेट पर तेज गर्मी की वजह से उन्हें हेल्थ इश्यूज हो गए थे. रुबीना ने बताया कि पति अभिनव शुक्ला उनका बड़ा सपोर्ट रहे हैं.
 

Advertisement
  • 4/9

वो कहती हैं- मैं शुरुआत में अपनी प्रेग्नेंसी को अनाउंस नहीं करना चाहती थी. क्योंकि मुझे जुड़वा बच्चे होने वाले थे. डॉक्टर ने पहले ट्राइमेस्टर तक शांत रहने को कहा था.

  • 5/9

सभी जरूरी स्कैन्स पूरे हो चुके थे. जब सब ठीक दिखा तब जाकर हमने प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. फर्स्ट ट्राइमेस्टर में मैं पंजाबी मूवी शूट कर रही थी. हमें मेकर्स से प्रेग्नेंसी को छिपाना पड़ा था.

  • 6/9

लेकिन मुश्किलों के बावजूद मैंने काम किया. एक दिन में 12-14 घंटे काम किया. मैं ज्यादातर घंटे धूप में रहती थी. पंजाब की गर्मी की वजह से मेरी नाक से खून बहना शुरू हो गया था.
 

Advertisement
  • 7/9

होटल में आने के बाद मैं कोल्ड शावर लेती. खुद को कूल करने के लिए बाथटब में बैठती. मुझे उल्टी आने जैसा फील होता था. मैं ज्यादा खा नहीं पाती थी. हमेशा प्यासी रहती थी. 
 

  • 8/9

रुबीना ने बताया कि उन्होंने कभी कोई शिकायत नहीं की थी. वो नहीं चाहती थीं उनकी प्रेग्नेंसी काम रुकने की वजह बने. बस उन्होंने खुद का ध्यान रखा.
 

  • 9/9

रुबीना मां बनने के बाद लगातार काम कर रही हैं. उन्होंने बताया कि जब भी वो बच्चों के आसपास नहीं होतीं, अभिनव और उनकी मां बच्चों का ध्यान रखते हैं. 
 

All Photos: Instagram @rubinadilaik
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement