Advertisement

टीवी

गौशाला में हुआ था मशहूर एक्ट्रेस का जन्म, दर्द में अकेले तड़पीं मां, ब्लेड से खुद काटी थी नाल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • 1/9

टीवी की फेमस एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जुड़वा बेटियों की मां हैं, वो एक मुश्किल प्रेग्नेंसी के दौर से गुजरी हैं. लेकिन इस बार उन्होंने अपनी नहीं बल्कि अपनी मां की मुश्किल प्रेग्नेंसी और अपने जन्म के बारे में बात की.  

  • 2/9

रुबीना शिमला से आती हैं. एक्ट्रेस ने बताया कि हम जिस दौर में जी रहे हैं हमारे पास बहुत सुविधाएं हैं, लेकिन पुराने दौर में नहीं होती थीं. पहाड़ों में जिंदगी जीना और भी मुश्किल होता है. 

  • 3/9

रुबीना ने फिल्मीज्ञान से बातचीत में बताया कि उनकी मां ने किन परिस्थितियों में उन्हें जन्म दिया था. वो हर कठिनाई से अकेले लड़ी थीं.

Advertisement
  • 4/9

रुबीना बोलीं- मेरी मां ने 18-19 साल की उम्र में मुझे जन्म दिया था. उन्होंने मुझे गौशाला में जन्म दिया था. मैं जब पैदा हुई थी, उस दौरान उनके साथ और कोई नहीं था, सिर्फ बड़ी दादी थीं. 
 

  • 5/9

रुबीना ने बताया कि तब इतनी सुविधाएं नहीं हुआ करती थीं. मेरी मां से मुझे कनेक्ट करने वाला जो अम्बिलिकल कॉर्ड था वो उन्होंने खुद काटा था. वो भी ब्लेड से. 

  • 6/9

रुबीना ने आगे कहा कि वो प्रेग्नेंसी, वो डिलीवरी और ये डिलीवरी जहां हम हॉस्पिटल के आरामदायक कमरों में देते हैं, टॉप सर्जन्स के बीच में, बहुत अलग हैं. 

Advertisement
  • 7/9

रुबीना कहती हैं- हम उस दौरान की मुश्किलों से खुद को कम्पेयर भी नहीं कर सकते हैं. मेरी मम्मी के पास मेरे लिए सिर्फ वो प्यार था मुझे देने के लिए. हमारी परवरिश करने में मेरी मां उस तकलीफ से गुजरी हैं, जहां वो सिर्फ ये कोशिश कर सकती थीं कि वो बस हेल्दी रहें.  

  • 8/9

रुबीना ने 2023 में जुड़वा बेटियों-जीवा और ईधा का वेलकम किया था. एक्ट्रेस बता चुकी हैं कि प्रेग्नेंसी के दौरान उन्हें कई शारीरिक और भावनात्मक चुनौतियों का सामना किया. डिलीवरी के समय उनके पेट के मांसपेशियां तक फट गई थीं.

  • 9/9

रुबीना ने शारीरिक मुश्किलें ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर तनाव भी झेला था. उन्हें दोस्तों से धोखा मिलने व अकेलेपन का दर्द भी झेलना पड़ा था. एक्ट्रेस ने उन सभी झूठे रिश्तों से खुद को कट-ऑफ कर लिया है.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement