Advertisement

टीवी

कहां गायब है 'टीवी की लाली', शोबिज से दूर की खेती-बाड़ी, छोड़ी इंडस्ट्री?

आकांक्षा तिवारी
  • नई दिल्ली ,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:41 AM IST
  • 1/9

शोबिज में आए दिन नए चेहरों की एंट्री होती रहती है. इनमें से कुछ टिक जाते हैं, तो कुछ लाइमलाइट से दूर हो जाते हैं. आज बात करेंगे रतन राजपूत की. एक समय पर वो टेलीविजन का बड़ा चेहरा थीं, लेकिन अब वो इंडस्ट्री से दूर हैं.

  • 2/9

रतन राजपूत को टेलीविजन पर राधे की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी, अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो, दिल से दिया वचन, महाभारत और बिग बॉस 7 जैसे तमाम शोज के लिए जाना जाता है. 

  • 3/9

रतन ने टीवी पर कई शोज किए, लेकिन असली पहचान उन्हें अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो से मिली. शो में उन्होंने लाली का किरदार निभाया था. रतन पिछले सालों से स्क्रीन से दूर हैं. 
 

Advertisement
  • 4/9

कोविड के वक्त वो अपने घर पटना चली गई थीं. गांव में समय बिताया और खेती-बाड़ी कर दिन बिताए. रतन पर्दे से दूर थीं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक्टिव थीं. वो आए दिन व्लॉग बनाकर लाइफ की अपडेट देती थीं. 
 

  • 5/9

2023 में आज तक को दिए इंटरव्यू में रतन ने बताया था कि पिता के निधन (2018) और फिर अपनी गंभीर बीमारी (Autoimmune disorder) के कारण उन्होंने ब्रेक लिया था. 

  • 6/9

ब्रेक के दौरान वो मुंबई की भागदौड़ से दूर व्लॉगिंग करने लगीं और अपनी जिंदगी की हकीकत फैंस से शेयर की. उन्होंने न्यूरोथेरेपी का कोर्स किया है, खेती की है और अपनी जीवनशैली में सादगी अपनाई है. 
 

Advertisement
  • 7/9

रतन ने ये भी कहा था कि ब्रेक उन्होंने अपनी मर्जी से नहीं लिया था, बल्कि हालातों की वजह से उन्हें काम छोड़ना पड़ा. रतन ने ये भी कहा था कि उन्हें लेकर अफवाह उड़ रही है कि उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी है. पर ऐसा नहीं है. वो काम करने के लिए तैयार हैं और उन्होंने कैमरे पर मेकर्स से काम भी मांगा. 
 

  • 8/9

एक साल पहले तक रतन यूट्यूब पर व्लॉग बना रही थीं. इंस्टाग्राम और फेसबुक पोस्ट कर रही थीं. लेकिन अब वो सोशल मीडिया से भी दूर हैं. रतन ने एक साल पहले यूट्यूब पर होली व्लॉग शेयर किया था. इसके बाद उन्होंने कोई वीडियो पोस्ट नहीं किया है. 
 

  • 9/9

रतन इस वक्त कहां हैं इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है. हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ दी है. 

(PHOTO: Instagram @ratanraajputh)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement