Advertisement

टीवी

करोड़ों की संपत्ति के माल‍िक हैं 'रामायण मूवी के लक्ष्मण', पत्नी संग चलाते हैं प्रोडक्शन हाउस

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 06 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST
  • 1/11

टीवी से फिल्मों तक का सफर तय करने वाले एक्टर रवि दूबे इन दिनों काफी चर्चा में हैं. वो नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रामायण में लक्ष्मण का रोल में नजर आएंगे.  

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 2/11

बिग बजट की फिल्म को लेकर रवि दुबे अभी से सुर्खियों में छा गए हैं. ऐसे में उनकी कमाई और लाइफस्टाइल की भी चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं रामायण में लक्ष्मण बनने वाले रवि दुबे कितनी लैविश लाइफ जीते हैं. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 3/11

रवि दुबे की बात करें तो उन्होंने टीवी से फिल्मों तक का सफर तय किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी. इसके बाद उन्होंने टीवी शोज में एंट्री ली. टीवी सीरियल 'जमाई राजा' और 'सास बिना ससुराल' से उन्हें घर-घर पहचान मिली. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

Advertisement
  • 4/11

इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज, रियलिटी शोज और होस्टिंग में भी हाथ आजमाया. आज रवि दुबे सिर्फ एक्टर नहीं, बल्कि एक सक्सेफुल प्रोड्यूसर भी बन चुके हैं. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 5/11

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन मेहता पंजाब की सुपरस्टार हैं. रव‍ि ने  उनके साथ मिलकर कुछ साल पहले अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया था. उनके प्रोडक्शन तले 'उड़ारियां' और 'जुनूनियत' जैसे हिट शोज बन चुके हैं. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 6/11

पंजाबी फिल्म 'सौंकन सौंकने' को भी कपल ने ही प्रोड्यूस किया है. रवि का यूट्यूब चैनल भी है, जिसपर वो अपने प्रोडक्शन में बने शोज का कंटेंट शेयर करते हैं. यह उनका बड़ा इनकम सोर्स बन चुका है.
 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

Advertisement
  • 7/11

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि दुबे की नेटवर्थ करीब 70 से 80 करोड़ के बीच बताई जाती है. वहीं पत्नी सरगुन मेहता के साथ उनकी कुल संपत्ति करीब 150 करोड़ तक मानी जाती है.

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 8/11

एक्टिंग के अलावा रवि दुबे कई रियलिटी शोज राइजिंग स्टार, सारे गा मा पा लिटिल चैंप्स को होस्ट भी कर चुके हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रवि टीवी शोज के एक एपिसोड के लिए 1 से 1.5 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 9/11

OTT प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस 10 लाख रुपये से ज्यादा बताई जाती है. फिल्म रामायण के लिए भी रवि की फीस 2 से 4 करोड़ तक बताई जा रही है. हालांकि, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

 

Advertisement
  • 10/11

रवि दुबे और सरगुन मेहता ने मुंबई में पिछले साल एक लग्जरी पेंटहाउस खरीदा था. इसकी कीमत करीब 8 करोड़ बताई जाती है. उनका ये सी- फेसिंग डुप्लेक्स घर है. घर का नाम कपल ने 'सौभाग्य' रखा है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल का गोवा में करीब 4 करोड़ रुपये का बीच फेसिंग विला है. मुंबई के अलावा पंजाब में भी उनकी प्रॉपर्टी बताई जाती है.

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

  • 11/11

रवि दुबे को महंगी गाड़ियों का भी शौक है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पास Audi Q7, BMW 5 Series और Mercedes-Benz GLC जैसी लग्जरी कारें हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. उनके ठाठ-बाठ देखने काबिल हैं. 

 

(Photo: Instagram @ravidubey2312)
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement