'ससुराल गेंदा फूल', 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'रावण' जैसे पॉपुलर टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर जय सोनी काफी लैविश लाइफ जीते है. वो करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं.
(Photo: Instagram @jaysoni25)
जय सोनी अपनी पत्नी और बेटी संग एक आलीशान घर में रहते हैं. उनका घर अंदर से किसी महल से कम नहीं है. मैशेबल इंडिया को जय सोनी ने अपने घर का टूर कराया. एक्टर का लग्जरी घर देखकर फैंस की आंखें खुली रह गईं
(Photo: Instagram @jaysoni25)
जय सोनी का लिविंग रूम काफी बड़ा और रॉयल है. लिविंग रूम की कलर थीम क्रीम और ब्राउन रखी गई है. दीवारों से कलर को-ऑर्डिनेटेड सोफा सेट लगे हैं. बीच में राउंड टेबल है.
(Photo: Youtube Screengrab)
लिविंग रूम में एक्टर ने भगवान श्रीनाथजी की मूर्ति लगाई हुई है. जय ने कहा कि वो सुबह उठकर सबसे पहले श्रीनाथजी के दर्शन करते हैं और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
जय के लिविंग रूम में एक साइड दीवार पर बड़ा टीवी लगा है. टीवी के पास उन्होंने अपनी 'वॉल ऑफ फेम' बनाई है, जहां उन्होंने अपने सारे अवॉर्ड्स रखे हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
घर में एक हिस्सा उन्होंने खासतौर पर दोस्तों संग चिल करने के लिए बनाया है. यहां क्रीम और ब्लू कलर के सोफा लगे हैं. ट्रायंगल शेप टेबल है. दीवार पर ईंटों का डिजाइन बना है, जिसे उन्होंने एंटीक शोपीस से सजाया है.
(Photo: Youtube Screengrab)
जय काफी स्पिरिचुअल हैं. उन्होंने घर में एक बड़ा सा मंदिर भी बनाया है. मंदिर के गेट के ऊपर उन्होंने दीवार पर गायत्री मंत्र लिखवाया है, जिसका वो हर दिन जाप करते हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
जय के लिविंग रूम की एक दीवार पर उन्होंने एक बड़ी कार्पेट को फ्रेम कराकर दीवार पर सीनरी की तरह लगाया है. इस कार्पेट फ्रेम ने उनके घर की रौनक बढ़ा दी है.
(Photo: Youtube Screengrab)
जय ने अपने घर में एक ग्रैंड ओपन किचन बनवाया है, ताकि वो घर के बाकी हिस्से में रहकर अपनी पत्नी संग कनेक्टेड रहें. किचन में शानदार झूमर भी लगा है.
(Photo: Youtube Screengrab)
किचन के साथ डायनिंग एरिया बनाया गया है, ताकि लंच और डिनर भी आराम से हो जाए. डायनिंग टेबल के ऊपर एंटीक डिजाइन्स की लाइट लगी हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
जय ने अपनी लाडली बेटी के लिए एक प्रिंसेस स्टाइल स्पेशल कमरा बनाया है. बेटी के रूम की थीम पिंक हैं, जहां सबकुछ पिंक रखा है. दीवारे, बेड सब पिंक कलर में हैं.
(Photo: Youtube Screengrab)
बेटी के रूम में कई सारे सॉफ्ट टॉयज रखे हैं. क्यूट बंक बेड लगाया है. बेटी के कमरे में एक बड़ा सा मिरर है. अपनी प्रिंसेस के रूम को उन्होंने अपने रूम से कनेक्टेड रखा है, ताकि उनकी बेटी जब चाहें उनके पास आ सके.
(Photo: Youtube Screengrab)
घर में जगह-जगह कई सारे इंडोर प्लान्ट्स भी लगाए हैं. घर में दोस्तों के लिए एक बार भी बनाया है. जय सोनी का घर काफी लैविश है. वैसे आपको कितना पसंद आया जय सोनी का आलीशान घर?
(Photo: Youtube Screengrab)