Advertisement

टीवी

करिश्मा ने की 3 शादियां, मां के बताए टोटके से मिला अच्छा पति! 42 की उम्र में देंगी पहले बेबी को जन्म

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:12 PM IST
  • 1/9

42 साल की एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना मां बनने वाली हैं. वो शादी के 4 साल बाद अपने पहले बच्चे का वेलकम करेंगी. उनकी खुशियां सातवें आसमान पर हैं. 

  • 2/9

करिश्मा ने मुंबई के बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से 2022 में शादी की थी. लेकिन क्या आपको पता है कि एक्ट्रेस की ये तीसरी शादी थी. पिछली दो शादियां उन्होंने अपनी मां की मर्जी से की थी.

  • 3/9

करिश्मा ने सोहा अली खान से बातचीत में बताया कि उन्होंने पहली दो शादी पेड़ और भगवान से की थी. क्योंकि वो मांगलिक हैं और उनकी मां ग्रहों की दशा में बहुत मानती हैं.

Advertisement
  • 4/9

करिश्मा ने कहा- मैं मांगलिक हूं, तो मुझे पेड़ से शादी करनी पड़ी थी. मैंने एक भगवान से भी शादी की है. मैं ये सब कर चुकी हूं. 

  • 5/9

करिश्मा ने आगे कहा कि इसकी वजह असल में क्या थी ये मुझे नहीं पता क्योंकि तब मैं काफी यंग थी, जब ये सब किया था. लेकिन हां इसके बाद मैंने वरुण से शादी की थी.

  • 6/9

'मैंने ये सब किया क्योंकि मेरी मां इन सब में विश्वास करती हैं. मेरे हाथ में मेरी जन्मपत्री भी इसलिए थी क्योंकि मेरी मां इनमें मानती हैं.'

Advertisement
  • 7/9

'वो अक्सर साढ़े साती के बारे में भी बात करती हैं. तो उन्होंने सब स्टडी करने के बाद मुझसे ये सब रेमेडीज करवाईं. क्योंकि वो चाहती थीं कि मेरी शादी हो.'

  • 8/9

करिश्मा ने बताया कि अब मुझे भी लगता है कि क्योंकि मेरी मां ने मुझसे पहले ही ये सारे टोटके करा लिए थे, इसलिए बाद में मुझे एक अच्छा पति मिला. 

  • 9/9

करिश्मा की हाल ही में गोद भराई की रस्म हुई थी, जहां वो भक्ति भाव से विष्णु भगवान की पूजा करती दिखी थीं.

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement