करिश्मा तन्ना टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस हैं. एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियों में हैं. वो जल्द ही मां बनने वाली हैं.
प्रेग्नेंसी में करिश्मा एक्टिव हैं और हर मोमेंट को जमकर एंजॉय कर रही हैं. अब उन्होंने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटो शेयर की हैं.
फोटोज में करिश्मा ब्राउन कलर के स्कर्ट, टॉप और पैंट में नजर आ रही हैं. आउटफिट के साथ उन्होंने सिर पर ब्लैक कलर की कैप लगाई हुई है.
सटल मेकअप और मिनिमल जूलरी में करिश्मा स्टनिंग लगीं. उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आया. फोटो में वो हैप्पी पोज देती दिखीं.
मैटरनिटी फोटोशूट में वो कोट के बटन खोलकर बेबी बंप पर हाथ रखे हुए पोज देती नजर आईं. प्रेग्नेंट करिश्मा का एटीट्यूड हर किसी को इंप्रेस कर गया.
एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि खूबसूरत. दूसरे ने उनके बेबी बंप को क्यूट बताया. अन्य ने कमेंट करते हुए लिखा कि बेहद खूबसूरत.
कई लोगों ने लिखा कि प्रेग्नेंसी में किसी महिला को खुश देखकर अच्छा लग रहा है. बेबी बंप बहुत प्यारा है. कुछ फैन्स ने कमेंट में हार्ट इमोजी बनाई और Wow लिखकर उनकी तारीफ की.
करिश्मा तन्ना ने 5 फरवरी 2022 को मुंबई के रियल एस्टेट बिजनेसमैन वरुण बंगेरा संग घर बसाया था. शादी के चार साल बाद दोनों मम्मी-पापा बनने वाले हैं.
All Photos: Instagram @karishmaktanna