एक्ट्रेस पूजा चोपड़ा ने राजीव खंडेलवाल के शो 'तुम हो ना' पर अपनी जिंदगी का सबसे मुश्किल और भावुक कर देने वाला पल शेयर किया है.
बातचीत के दौरान पूजा ने अपनी मां की तारीफ करते हुए कहा कि मां ने सिर्फ हर दौर में उनका साथ नहीं दिया, बल्कि उन्हें जन्म देने का साहस भी दिखाया.
एक्ट्रेस से जब पूछा गया कि उनकी मां ने उनके लिए क्या किया है. इस पर वो इमोशनल हो गईं. वो कहती हैं कि मम्मी के लिए तो जितना बोलूं उतना कम होगा ना. खासकर मेरे लिए.
उन्होंने कहा, मेरी मम्मी ने तो वो जिम्मेदारी निभाई जो किसी और ने नहीं निभाई और उतने प्यार और उतनी हिम्मत से. मम्मी ने मुझे कभी ये नहीं महसूस होने दिया कि मैं किसी लड़के से कम हूं.
मम्मी ने हमेशा से ये विश्वास दिलाया कि मैं जो बनना चाहती हूं बन सकती हूं. पूजा कहती हैं कि लोग उन्हें एक मिस इंडिया और सफल एक्ट्रेस के रूप में देखते हैं, लेकिन मेरी कामयाबी की वजह मेरी मां हैं.
पूजा कहती हैं कि आज मैं जो हूं ही नहीं राजीव, बल्कि आज मैं जिंदा ही मां की वजह से हूं. पूजा ने बताया था कि जब वो अपनी मां के गर्भ में थीं, तो उनके पिता ने उनकी मां को अबॉर्शन कराने के लिए फोर्स किया.
एक्ट्रेस का कहना है कि उनके पिता बेटा चाहते थे, लेकिन जब उन्हें पता चला कि गर्भ में लड़की है, तो उन्होंने मां को गर्भपात कराने के लिए फोर्स किया. मेरे जन्म के बाद मां से मुझे अनाथालय छोड़ने के लिए भी कहा गया.
पूजा की मां ने ना तो गर्भपात कराया और ना ही बेटी को अनाथालय छोड़ा. वो ससुराल छोड़कर चल आईं. उन्होंने दोनों बेटियों की अच्छी परवरिश की और उन्हें पढ़ाया लिखाया. आज उनकी दोनों बेटियां उनका नाम रोशन कर रही हैं.
All Photos: Instagram @poojachopraofficial