Advertisement

टीवी

दादा बनकर भावुक हुए नवजोत सिंह सिद्धू, पोती के पैरों पर रखा सिर, बोले- गुप्त नवरात्रि...

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/7

पूर्व क्रिकेटर, राजनेता और टीवी फेम नवजोत सिंह सिद्धू के घर खुशियों की बहार आ गई है. सिद्धू दादा बन गए हैं और उन्होंने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की है.
 

  • 2/7

सिद्धू के बेटे करण सिद्धू और बहू इनायत ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसके आने से पूरा परिवार जश्न में डूबा हुआ है. 
 

  • 3/7

सिद्धू ने 1 अक्टूबर 2026 को इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर कर अपनी पोती के जन्म की जानकारी दी. उन्होंने बच्ची का नाम आर्या सिद्धू रखा है.

Advertisement
  • 4/7

गुड न्यूज शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा गया, हम अपने परिवार में आर्या सिद्धू का स्वागत करते हैं. 'आर्या' नाम संस्कृत के 'आर्य' शब्द से जुड़ा माना जाता है, जिसका अर्थ श्रेष्ठ, महान, कुलीन, आदरणीय और सम्मानित होता है.
 

  • 5/7

एक दूसरी तस्वीर में दादा सिद्धू अपनी पोती के नन्हे पैरों को चूमते हुए दिख रहे हैं. फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-  माता पार्वती का आशीर्वाद, उन्होंने मुझे इस साल जनवरी में गुप्त नवरात्रि की अष्टमी के दिन ही पोती आर्या की झलक दिखाई थी.
 

  • 6/7

सिद्धू की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. फैंस ने करण और इनायत को न्यू पेरेंट बनने पर मुबारकबाद दी, वहीं सिद्धू और पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को दादा-दादी बनने की बधाई दी.
 

Advertisement
  • 7/7

करण सिद्धू और इनायत के लिए ये उनकी जिंदगी का नया अध्याय है, जबकि सिद्धू परिवार के लिए यह खुशी का दोहरा मौका है. नन्ही आर्या के आने से सिद्धू के घर में किलकारियों और उत्सव का माहौल है. 

All Photos: Instagram@navjotsinghsidhu

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement