कलर्स का शो नागिन 7 जून में ऑफएयर होने वाला है. बंद होने से पहले मेकर्स ने कहानी में ढेरों ट्विस्ट्स ऐड किए हैं. लेकिन ये एंगल लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary
बीते वीकेंड एपिसोड में आर्यमन (नमिक पॉल) और राधिका (कनिका मान) का बाथटब रोमांस दिखाया गया था. इस ट्रैक को देखकर लोगों का गुस्सा भड़का है.
Photo: Social Media
लेकिन सबसे फनी ये था कि 5 मिनट लंबा ये रोमांटिक ट्रैक ड्रीम सीक्वेंस का हिस्सा था. नेटिजन्स ने एकता कपूर को कहानी में जबरदस्ती के ट्विस्ट डालने पर ट्रोल किया है.
Photo: Screengrab
यूजर्स का कहना है वो हीरो आर्यमन और हीरोइन अनंता (प्रियंका चाहर चौधरी) के बीच का रोमांस देखना चाहते हैं. ड्रैगन राधिका संग जबदस्ती का लव एंगल लोगों को हजम नहीं हो रहा है.
Photo: Screengrab
एक शख्स ने लिखा- जब राधिका और आर्यमन एक दूसरे से प्यार ही नहीं करते, तो उनके बीच रोमांस दिखाने का क्या मतलब है? प्रियंका को साइडलाइन करने पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है.
Photo: Instagram @priyankachaharchoudhary
उनका कहना है शो में आर्यमन और अनंता को अलग कर दिया गया है. जबकि लोग उन्हें साथ देखना चाहते हैं. हीरोइन-हीरो को छोड़ हीरो और विलेन का रोमांस दिखाया जा रहा है.
Photo: Screengrab
नागिन 7 की कहानी का ये विवादित ट्रैक इसे टीआरपी में कितनी बढ़त दिलाता है, ये जल्द मालूम पड़ जाएगा. पर बाथटब रोमांस ने शो को बंद होने से पहले लाइमलाइट में जरूर ला दिया है.
Photo: Social Media
शो में नागिन अनंता अपनी याद्दाश्त खो चुकी है. वहीं राधिका ने आर्यमन से शादी कर ली है. अब अनंता कैसे राधिका से अपनी मौत का बदला लेगी, ये देखना एक्साइटिंग होगा.
Photo: Social Media