Advertisement

टीवी

'महाभारत' एक्ट्रेस ने चोरी-छिपे रचाई शादी, डेढ़ साल बाद दिखाया पति का चेहरा, दूल्हे की बांहों में हुई रोमांटिक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:15 AM IST
  • 1/10

टीवी एक्ट्रेस शफक नाज ने फैंस को बड़ी गुडन्यूज दी है. एक्ट्रेस ने डेढ़ साल बाद अपने पति का चेहरा दुनिया को दिखाया है. 

  • 2/10

शफक ने अपने पति संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करके बताया है कि उन्होंने डेढ़ साल पहले सीक्रेटली शादी कर ली थी. उन्होंने अब तक अपनी शादी और पति को दुनिया की नजरों से छिपाकर रखा था. 

  • 3/10

लेकिन अब शफक ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया है. साथ ही उन्होंने फैंस को अपने पति से भी मिलवा दिया है. 

Advertisement
  • 4/10

अपने दूल्हे संग तस्वीरें शेयर करते हुए शफक ने लिखा-  मैंने अपने सबसे पसंदीदा इंसान से 31-10-2024 को शादी कर ली थी. पिछले डेढ़ साल से मैं चुपचाप खुशियों के साथ अपनी जिंगदी गुजार रही हूं. मेरे पति 'जीशान' से मिलिए. इस के साथ शफक ने हार्ट इमोजी भी बनाई. 

  • 5/10

शफक के अचानक वेडिंग अनाउंसमेंट ने फैंस को हैरान कर दिया है. हालांकि, फैंस उनके लिए खुशी भी जाहिर कर रहे हैं. 

  • 6/10

यूजर्र कमेंट सेक्शन में उन्हें शादी की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं. साथ ही उन्हें हमेशा यूं ही खुश रहने की दुआएं भी दे रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/10

शफक तस्वीरों में पति जीशान संग बीच पर रोमांटिक होती हुई दिखाई दे रही हैं. दोनों एक दूजे की बांहों में डूबे नजर आए. 

  • 8/10

शफक ने पति को बांहों में लेकर कई रोमांटिक पोज दिए. दोनों एक साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं. किसी तस्वीर में दोनों चहकते दिखे तो किसी फोटो में वो एक दूजे का हाथ थामे दिखाई दिए. 
 

  • 9/10

एक फोटो में शफक के पति उन्हें प्यार से Kiss करते हुए भी नजर आ रहे हैं. कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया है. 
 

Advertisement
  • 10/10

वहीं, शफक की बात करें तो वो टीवी टाउन की फेमस एक्ट्रेस हैं. उन्होंने महाभारत' (2013) में कुंती के किरदार से हर किसी का दिल जीता था. इसके अलावा वो 'चिड़ियाघर' संस्कार लक्ष्मी', 'क्राइम पेट्रोल', 'शुभ विवाह',  'सावधान इंडिया' जैसे शोज में भी नजर आ चुकी हैं. 

(ALL Photos: Instagram @shafaqnaaz777) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement